Move to Jagran APP

कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस, आज से तीन दिन की हड़ताल होगी शुरू

सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में नगर पालिका कर्मचारी संघ के सदस्यों ने नप कार्यालय में धरना दिया। धरना देने के बाद कर्मचारियों ने शाम को शहर मशाल जुलूस निकाला। धरने का नेतृत्व नपा कर्मचारी संघ के ब्लाक प्रधान महेंद्र ने की। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन से हटाए गए कर्मचारी भी धरने में शामिल रहे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Aug 2019 08:38 AM (IST)Updated: Tue, 27 Aug 2019 08:38 AM (IST)
कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस, आज से तीन दिन की हड़ताल होगी शुरू
कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस, आज से तीन दिन की हड़ताल होगी शुरू

जागरण संवाददाता, कैथल : सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में नगर पालिका कर्मचारी संघ के सदस्यों ने नप कार्यालय में धरना दिया। धरना देने के बाद कर्मचारियों ने शाम को शहर मशाल जुलूस निकाला। धरने का नेतृत्व नपा कर्मचारी संघ के ब्लाक प्रधान महेंद्र ने की। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन से हटाए गए कर्मचारी भी धरने में शामिल रहे। कर्मचारी मंगलवार से तीन दिन की हड़ताल शुरू करेंगे। तीन दिनों तक जिलेभर के नपा कर्मचारी काम छोड़कर हड़ताल पर रहेंगे। बार-बार आश्वासन देने के बाद भी कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है। तीन दिन की हड़ताल होने से शहर में सफाई के हालात खराब हो सकते हैं। इससे पहले भी कई कर्मचारी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है।

loksabha election banner

हड़ताल के बावजूद अगर सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो कर्मचारी कोई भी बड़ा आंदोलन शुरू कर सकते हैं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल रहेंगे। इसके अलावा सर्व कर्मचारी संघ व अन्य संगठनों के कर्मचारी भी हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं। कर्मचारियों की मुख्य मांगें समान काम समान वेतन देना, कर्मचारियों को 18 हजार वेतन देना, फायर विभाग में आपरेटरों की भर्ती रद करने, नगरपालिका से ठेका प्रथा वापस लेने की मुख्य मांग है। इस मौके पर जरनैल सिंह, रामपाल शर्मा, शिवदत्त शर्मा, सुरेश कुमार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.