Move to Jagran APP

कर्मचारी बोले, मैडम जी छह महीने से बेरोजगार हैं नौकरी दिलवा दो

जागरण संवाददाता, कैथल : नौकरी से हटाए गए सफाई कर्मचारी दोबारा नौकरी पर लगवाने की मांग

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 12:37 AM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 12:37 AM (IST)
कर्मचारी बोले, मैडम जी छह महीने से बेरोजगार हैं नौकरी दिलवा दो
कर्मचारी बोले, मैडम जी छह महीने से बेरोजगार हैं नौकरी दिलवा दो

जागरण संवाददाता, कैथल : नौकरी से हटाए गए सफाई कर्मचारी दोबारा नौकरी पर लगवाने की मांग को लेकर नगर परिषद चेयरपर्सन सीमा कश्यप से मिले। कर्मचारी बोले मैडम जी छह महीने से बेरोजगार हैं। परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। उन्हें अब दोबारा से नौकरी पर रखा जाए ताकि परिवार का गुजारा हो सके।

loksabha election banner

नगर परिषद में 70 सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 15-15 दिन के ठेके पर सफाई कर्मचारी रखे जाने हैं। इसकी सूचना मिलते ही हटाए गए सफाई कर्मचारी नगर परिषद पहुंच गए। कर्मचारियों ने कहा कि छह महीने पहले ठेका प्रथा बंद करने के लिए हड़ताल की थी। पूरे राज्य के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर थे। जुलाई में सरकार व कर्मचारियों के बीच समझौता हुआ और हड़ताल खत्म कर दी। सरकार ने वादा किया था कि ठेका प्रथा बंद कर कर्मचारियों को पेरोल पर रखा जाएगा। अब छह महीने बीत चुके हैं सरकार ने भर्ती करने के लिए कोई आदेश नहीं दिए।

उनकी मांग है कि उन्हें दोबारा से नौकरी पर रखा जाए ताकि परिवार का गुजारा ठीक से हो सके। इस मौके पर विक्की टांक, अमित, कृष्ण, माला, शकुंतला, देसराज मौजूद थे। बिगड़ रही शहर की सफाई व्यवस्था

छह महीने से ठेके पर लगे 155 सफाई कर्मचारी हटाए गए थे। तभी से शहर में सफाई व्यवस्था के हालात खराब हैं। शहर की सफाई की जिम्मेदारी पक्के 177 कर्मचारी व डोर टू डोर कचरा उठाने वालों पर ही है। कर्मचारियों की कमी के कारण कई स्थानों पर नियमित रूप से सफाई नहीं हो पाती। जनसंख्या के हिसाब से शहर में 500 कर्मचारियों का होना जरूरी है। शहर के सभी वार्डो में भी सफाई के हालात ठीक नहीं हैं। नगर परिषद चेयरपर्सन सीमा कश्यप ने बताया कि छह महीने पहले ठेके पर लगे सफाई कर्मचारियों को हटाने के आदेश आए थे। अब सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए 70 कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। हटाए गए कर्मचारी मिलने आए थे। नियम के हिसाब से भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.