Move to Jagran APP

सफाई कर्मचारियों की सूची में नाम जोड़ने को लेकर ईओ से मिले कर्मचारी

शहर से डोर टू डोर कचरा उठाने वाले कर्मचारियों की सूची को लेकर चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Oct 2021 05:17 PM (IST)Updated: Mon, 11 Oct 2021 05:17 PM (IST)
सफाई कर्मचारियों की सूची में नाम जोड़ने को लेकर ईओ से मिले कर्मचारी
सफाई कर्मचारियों की सूची में नाम जोड़ने को लेकर ईओ से मिले कर्मचारी

जागरण संवाददाता, कैथल : शहर से डोर टू डोर कचरा उठाने वाले कर्मचारियों की सूची को लेकर चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को डोर टू डोर कचरा उठान वाले कुछ कर्मचारी ईओ रविद्र सिंह से मिले। कर्मचारियों ने आरोप लगाए कि वे पहले से ही डोर टू डोर कचरा उठान का कार्य कर रहे हैं, लेकिन 120 सफाई कर्मचारियों की सूची में उनका नाम नहीं है। नप ने कुरुक्षेत्र की एजेंसी के जरिए सफाई कर्मचारी लिए हुए हैं और नप कचरे का उठान करवा रही है। नप के पास 120 सफाई कर्मचारियों की सूची थी। इस सूची को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी दो धड़ों में बंटे हुए हैं। 96 कर्मचारियों पर दोनों धड़ों की सहमति बन गई थी, लेकिन अब आरोप है कि 96 में से भी आठ नाम काट दिए गए हैं। जो नाम काटे जा रहे हैं उनकी जगह पर नए कर्मचारी लगाए जा रहे हैं। हालांकि फिलहाल जिन कर्मचारियों के नाम कटे हुए हैं, वे भी कचरा उठान का कार्य कर रहे हैं। ऐसे में वेतन के समय इन कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। कर्मचारियों ने ईओ से मांग की है कि जिन कर्मचारियों के नाम कटे हुए हैं, उन्हें सूची में जोड़ा जाए। नया टेंडर लगाने के बाद ही होगा समाधान

loksabha election banner

नगर परिषद की तरफ से डेढ़ महीना पहले डोर टू डोर कचरा उठान का ठेका रद कर दिया गया था। अभी तक नया टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। नया टेंडर ना होने के कारण ही सफाई व्यवस्था ठीक नहीं हो पा रही है और सफाई कर्मचारियों की सूची को लेकर विवाद चल रहा है। फिलहाल नप कचरा उठवा रही है, लेकिन कचरे का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। खुराना रोड स्थित कचरा डंपिग प्लांट पर कचरा एकत्रित किया जा रहा है।

वर्जन

कुछ मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी मिले थे। सफाई कर्मचारियों की सूची को लेकर उच्च अधिकारियों से विचार-विमर्श किया जा रहा है।

रविद्र कुमार, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.