सामूहिक अवकाश पर कर्मचारी गए तो होंगे बर्खास्त : ढेसी
हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने हड़ताल को लेकर डीसी व एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बात की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ के 26 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश के आह्वान पर जो कर्मचारी अवकाश लेगा उसे बर्खास्त कर दिया जाएगा।
जागरण संवाददाता, कैथल : हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने हड़ताल को लेकर डीसी व एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बात की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ के 26 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश के आह्वान पर जो कर्मचारी अवकाश लेगा उसे बर्खास्त कर दिया जाएगा।
प्रशासनिक अधिकारी विभिन्न कार्यालयों के अधिकारियों व कर्मचारियों की सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक उपस्थिति रिपोर्ट सरकार को भेजेंगे। कोई भी अधिकारी शुक्रवार को किसी कर्मचारी का अवकाश स्वीकृत नहीं करेगा। सरकार ने कुछ समय पहले विभिन्न पदों पर भर्तियां की हैं। प्रोबेशन पर चल रहे कर्मचारियों में से यदि कोई कर्मचारी आज सामूहिक अवकाश पर रहता है, तो उसे बर्खास्त किया जाएगा। डीसी आवश्यक सेवाओं बिजली, पानी व अन्य सुविधाओं की सुरक्षा के लिए प्रबंध करें। लघु सचिवालय व सरकारी भवनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। आज परिवहन विभाग की बसों को हर हाल में चलाया जाएगा। इसके लिए ठेके पर कर्मचारियों को रखा जा रहा है।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप डी की भर्ती के लिए नवंबर माह में लिखित परीक्षा लेना है। डीसी एवं एसपी परीक्षाओं को नकल रहित करवाना सुनिश्चित करें। ग्रुप डी के 18 हजार 200 पदों के लिए करीब 17 लाख युवाओं ने आवेदन किया है।
बॉक्स
ये अधिकारी रहे मौजूद
इस मौके पर डीसी धर्मवीर ¨सह, एसपी आस्था मोदी, एसडीएम कमलप्रीत कौर, सीटीएम विजेंद्र हुड्डा, भंवर ¨सह, अधीक्षक अभियंता बीएस रंगा, अधीक्षक अभियंता देवीलाल, डीईओजोगेंद्र हुड्डा मौजूद थे। --------------