8 से 11 अप्रैल तक दिखाई जाएगी चुनाव विषय पर बनी न्यूटन फिल्म : डॉ. प्रियंका
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा आम चुनाव में ड्यूटी करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक स्थानीय करनाल रोड स्थित पदमा सिटी मॉल में चुनाव विषय पर बनी न्यूटन फिल्म दिखाई जाएगी। इस फिल्म से चुनाव की प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी प्राप्त होगी।
जागरण संवाददाता, कैथल : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा आम चुनाव में ड्यूटी करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक स्थानीय करनाल रोड स्थित पदमा सिटी मॉल में चुनाव विषय पर बनी न्यूटन फिल्म दिखाई जाएगी। इस फिल्म से चुनाव की प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि एक दिन में दो शो दिखाए जाएंगे और हर शो में 100 सीटों का बैच निर्धारित किया गया है। पहला शो साढ़े 9 बजे तथा दूसरा शो दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिए कि इस न्यूटन फिल्म को देखा जाना आवश्यक है। फिल्म के शो में अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।