Move to Jagran APP

कांग्रेस विधायक जयतीर्थ दहिया के खिलाफ एकलव्य ग्रुप ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, कैथल : एकलव्य ग्रुप के सदस्यों ने राई से कांग्रेस विधायक जयतीर्थ दहिया के खि

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Nov 2017 10:30 PM (IST)Updated: Sat, 18 Nov 2017 10:30 PM (IST)
कांग्रेस विधायक जयतीर्थ दहिया के खिलाफ एकलव्य ग्रुप ने किया प्रदर्शन
कांग्रेस विधायक जयतीर्थ दहिया के खिलाफ एकलव्य ग्रुप ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, कैथल : एकलव्य ग्रुप के सदस्यों ने राई से कांग्रेस विधायक जयतीर्थ दहिया के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद पिहोवा चौक पर दहिया का पूतला भी जलाया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता ग्रुप के जिला प्रधान सत्यवान ने की। सत्यवान ने बताया कि एकलव्य ग्रुप मजदूरों और किसानों का संगठन है। उनका ग्रुप कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के गुणों से प्रभावित है। कुछ दिन पहले कांग्रेस विधायक जयतीर्थ दहिया ने डॉ. तंवर के खिलाफ बयानबाजी दी है।

loksabha election banner

दहिया ने कहा है कि डॉ. तंवर को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाकर पूर्व सीएम भूपेंद्र ¨सह हुड्डा को प्रदेशाध्यक्ष बनाया जाए। उनके इस बयान के खिलाफ एकलव्य ग्रुप में गहरा रोष है। एकलव्य ग्रुप किसी राजनीतिक पार्टी का ग्रुप नहीं है और ना ही किसी जाति धर्म का है। डॉ. तंवर नई पीढ़ी का विकास चाहते हैं इसलिए ग्रुप उनके साथ खड़ा है। तंवर में मुख्यमंत्री बनने के लिए सभी गुण हैं। अगर उनके खिलाफ कोई भी नेता बोलेगा तो ग्रुप उसका विरोध करेगा। वे गरीब और दलित विरोधी सोच को किसी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। तंवर ने हमेशा दलित समाज के लिए लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ते रहेंगे। इस मौके पर पुष्पा, रोशनी, सुरेश ¨सहमार, नरेश, विकास मौजूद थे।

----------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.