टॉफी- चॉकलेट के सेवन से दांतों को होता नुकसान
जिला नागरिक अस्पताल में दंत शिविर का आयोजन किजिला नागरिक अस्पताल में दंत शिविर का आयोजन किया। इसमें लोगों के दांतों की जांच की गई। दांतों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लोगों को दी। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. बीएम ¨सघल ने बताया कि मीठे पदार्थ जैसे कि टॉफी, चॉकलेट, फास्ट फूड व जंक फूड के अधिक सेवन से दांतों को नुकसान होता है। सभी लोगों को दह माह में एक बार दांतों की जांच करवाने की सलाह दी गई।
जागरण संवाददाता, कैथल :
जिला नागरिक अस्पताल में दंत शिविर का आयोजन किया। इसमें लोगों के दांतों की जांच की गई। दांतों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लोगों को दी। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. बीएम ¨सघल ने बताया कि मीठे पदार्थ जैसे कि टॉफी, चॉकलेट, फास्ट फूड व जंक फूड के अधिक सेवन से दांतों को नुकसान होता है। सभी लोगों को दह माह में एक बार दांतों की जांच करवाने की सलाह दी गई। मुख रोगों से सामान्य स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी गई। धुम्रपान से होने वाले नुकसान विशेष रूप से कैंसर पर लोगों को जागरूक किया गया। इसी पखवाड़े के तहत अमरगढ़ गामड़ी स्थित राजकीय विद्यालय गली नंबर चार व हरसौला बस्ती स्थित राजकीय विद्यालय में भी स्कूली बच्चों के दांतों की सफाई के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी केके शर्मा, आदित्य पाराशर मौजूद थे। ---------