Move to Jagran APP

मोटर व्हीकल एक्ट गरीब आदमी का दुश्मन: दुष्यंत चौटाला

जन नायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला ने गुहला-चीका में एक जनसभा को संबोधित किया। पार्टी ने यहां से राज्य सभा के पूर्व सदस्य ईश्वर सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 09:14 AM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 09:14 AM (IST)
मोटर व्हीकल एक्ट गरीब आदमी का दुश्मन: दुष्यंत चौटाला
मोटर व्हीकल एक्ट गरीब आदमी का दुश्मन: दुष्यंत चौटाला

संस, गुहला चीका : जन नायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला ने गुहला-चीका में एक जनसभा को संबोधित किया। पार्टी ने यहां से राज्य सभा के पूर्व सदस्य ईश्वर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने अगर प्रदेश में उनकी सरकार बनी तो 75 प्रतिशत नौकरियां हरियाणा के मूल निवासियों के लिए आरक्षित की जाएंगी। महिलाओं को 55 साल व पुरूषों को 58 साल की आयु पूरी होने पर बुढ़ापा पेंशन दी जाएगी। उन्होंने मोटर व्हीकल एक्ट को गरीब आदमी का दुश्मन करार देते हुए सरकार आने पर उसे समाप्त करने की बात कही। चौटाला ने किसान, कर्मचारी, मजदूर, व्यापारी वर्ग के लिए नीति बनाते हुए लाभ दिया जाएगा। किसानों को फसलों के पूरे दाम मिलेंगे। गांव में पेयजल समस्या को समाप्त करते हुए आरओ सिस्टम लगवाए जाएंगे। शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े प्रोजेक्ट लागू करते हुए लोगों को लाभ दिया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.