Move to Jagran APP

सीवर ओवरफ्लो होने से खाली प्लाट बने तालाब

वार्ड नंबर 12 स्थित हरसौला बस्ती व जनकपुरी कॉलोनी में करीब एक साल से सीवरेज ओवरफ्लो है। सीवरेज का पानी गलियों में बहता रहता है, जिससे घरों के पास खाली प्लाटों में गंदे पानी के तालाब बन गए हैं। बार-बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत देने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। सीवर के जमा गंदे पानी में बीमारियां फैलाने वाले मच्छर पैदा हो रहे हैं। कॉलोनी निवासी संजय, इंद्रो देवी, सुनीता, चंपा, कृष्णा, कपूर ने बताया कि एक साल से सीवरेज ओवरफ्लो होने से वे परेशान हैं। कॉलोनी में हमेशा गंदगी का आलम बना रहता है। गंदे पानी की बदबू से जीना मुश्किल हो गया है। लोगों को पैदल निकलने का रास्ता भी नहीं मिल रहा है। अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कॉलोनी के लोग बीमारियों की चपेट में आ जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 12:10 AM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 12:10 AM (IST)
सीवर ओवरफ्लो होने से  खाली प्लाट बने तालाब
सीवर ओवरफ्लो होने से खाली प्लाट बने तालाब

जागरण संवाददाता, कैथल : वार्ड नंबर 12 स्थित हरसौला बस्ती व जनकपुरी कॉलोनी में करीब एक साल से सीवरेज ओवरफ्लो है। सीवरेज का पानी गलियों में बहता रहता है, जिससे घरों के पास खाली प्लाटों में गंदे पानी के तालाब बन गए हैं। बार-बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत देने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।

loksabha election banner

सीवर के जमा गंदे पानी में बीमारियां फैलाने वाले मच्छर पैदा हो रहे हैं। कॉलोनी निवासी संजय, इंद्रो देवी, सुनीता, चंपा, कृष्णा, कपूर ने बताया कि एक साल से सीवरेज ओवरफ्लो होने से वे परेशान हैं। कॉलोनी में हमेशा गंदगी का आलम बना रहता है। गंदे पानी की बदबू से जीना मुश्किल हो गया है। लोगों को पैदल निकलने का रास्ता भी नहीं मिल रहा है। अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कॉलोनी के लोग बीमारियों की चपेट में आ जाएंगे।

बॉक्स

घरों में हो गए हैं कैद

सीवरेज घरों के आगे ही बने हुए हैं। जब ज्यादा ओवरफ्लो होता है तो पानी गली में जमा हो जाता है। ऐसे में वे घरों के अंदर ही कैद होकर रह जाते हैं। वाहन चालक भी कई बार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। घरों के पास खाली प्लाटों में गंदा पानी जमा हो रहा है, जिसमें छोटे बच्चों के गिरने का डर बना रहता है।

- इंद्र ¨सह, कॉलोनीवासी

बॉक्स

टूट रही नई बनाई गई गलियां

कुछ दिन पहले की ब्लाक की गलियां बनाई गई है। गली नंबर नौ के पीछे सीवरेज के पास से गली उखड़नी शुरू हो चुकी है। मुश्किल से गलियों का निर्माण हुआ है, लेकिन सीवरेज लीकेज के कारण वह भी ठीक नहीं है। अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो गली से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाएगा।

- प्रीतम ¨सह, कॉलोनीवासी

वर्जन

जनकपुरी व हरसौला बस्ती में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या लंबे समय से है। कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लिखित में शिकायत दे चुके हैं। उसके बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। दोबारा विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा ताकि समस्या का समाधान हो सके।

- शशि किरण, पार्षद वार्ड-12

वर्जन

वार्ड 12 की कुछ कॉलोनियों में सीवरेज की सफाई का काम चल रहा है। जनकपुरी कॉलोनी व हरसौला बस्ती में भी कर्मचारियों को भेजकर सफाई करवा दी जाएगी। जहां से भी शिकायत आती है तुरंत उसका समाधान कर दिया जाता है।

- प्रमोद कुमार, एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.