शहर से कूड़े का डोर टू डोर उठान बंद, हर तरफ गंदगी
खुराना रोड स्थित कचरा डं¨पग प्लांट पर किसानों का धरना जारी है। लगातार छह दिन से शहर से कचरे का उठान बंद है। शहर की सभी मुख्य सड़कों पर कचरे के ढेर लग गए हैं। चारों तरफ गंदगी ही गंदगी दिखाई दे रही है, लेकिन प्रशासन जानबूझकर इस बात से बेखबर है। कोई भी प्रशासनिक या नगर परिषद का अधिकारी मामले को सुलझाने के लिए आगे नहीं आ रहा है। गंदगी को लेकर शहर के हालात लगातार खराब हो रहे हैं। कचरा अब सड़कों पर बिखर गया है। बेसहारा पशु गंदगी के ढेरों में मुंह मार रहे हैं।
जागरण संवाददाता, कैथल : खुराना रोड स्थित कचरा डं¨पग प्लांट पर किसानों का धरना जारी है। लगातार छह दिन से शहर से कचरे का उठान बंद है। शहर की सभी मुख्य सड़कों पर कचरे के ढेर लग गए हैं। चारों तरफ गंदगी ही गंदगी दिखाई दे रही है, लेकिन प्रशासन जानबूझकर इस बात से बेखबर है। कोई भी प्रशासनिक या नगर परिषद का अधिकारी मामले को सुलझाने के लिए आगे नहीं आ रहा है। गंदगी को लेकर शहर के हालात लगातार खराब हो रहे हैं। कचरा अब सड़कों पर बिखर गया है। बेसहारा पशु गंदगी के ढेरों में मुंह मार रहे हैं। कचरा नहीं उठाने का मुख्य कारण नगर परिषद के पास कचरा डालने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होना है। कई दिनों तक नगर परिषद कर्मचारियों ने कचरे को यहां-वहां डालने का प्रयास किया, लेकिन हर जगह विरोध शुरू हो गया है।
सेक्टर 21, गोपाल गोशाला के पीछे, चंदाना ड्रेन के पास, पाडला ड्रेन में कचरा डाला गया था, जिसे उठाना भी मुश्किल होगा। हालांकि किसानों व प्रशासन के बीच बुधवार को बातचीत का दिन तय किया गया है। अब किसान यह भी मांग कर रहे हैं कि प्लांट शिफ्ट करने का एजेंडा नगर परिषद में होने वाली हाउस की बैठक में डाला जाए।
बॉक्स
कचरे का उठान नहीं
होने से लोग परेशान
कचरा डालने के लिए स्थान नहीं मिलने पर घरों से डोर टू डोर कचरे का उठान भी बंद हो चुका है। ऐसे में स्थानीय निवासी भी परेशान हो चुके हैं। छह दिनों से घरों के कचरे को सड़कों पर ही डाला जा रहा है। कहीं कचरे को आग भी लगाई जा रही है। अभी तीन दिन तक और लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ेगा।
बॉक्स
इन स्थानों पर ज्यादा समस्या
शहर के हर वार्ड में कचरा डंप करने के छोटे-छोटे प्वाइंट बनाए गए हैं। वार्ड के कचरा उठाकर यहां डाला जाता है। सभी वार्डों के प्वांइट गंदगी के ठसाठस हैं। इसके अलावा करनाल रोड, ढांड रोड, अंबाला रोड, माता गेट, सीवन गेट, पुराना बाइपास, अमरगढ़ गामड़ी, मुख्य बाजार, चंदाना गेट, पुराना बस स्टैंड, राजकीय कन्या स्कूल के सामने, खुराना रोड, हुडा सेक्टर में समस्या गंभीर बनी हुई है। इन जगहों पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है।
बॉक्स
स्थानीय निवासी अनिल कुमार ने बताया कि करीब एक महीने से कचरे की समस्या बनी हुई है। प्रशासन समस्या का समाधान करने का प्रयास ही नहीं कर रहा है। गंदगी के ढेरों से सारे शहर में बदबू फैली हुई है। लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है।
बॉक्स
स्थानीय निवासी संजय कुमार ने बताया कि गंदगी के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। कचरे के ढेर पर बीमारी फैलाने वाले मच्छर पैदा होते हैं। गंदी बदबू से लोगों को सांस की बीमारी भी हो सकती है। प्रशासन को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए।
बॉक्स
मुख्य सफाई निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने बताया कि कचरा डालने के लिए कोई जगह नहीं है, जिस कारण उठान नहीं हो पा रहा है। बुधवार को समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।