देवर-भाभी ने निगला जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती
जागरण संवाददाता, कैथल : गांव बड़सीकरी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी सगी भाभी के साथ मिलकर जहर
जागरण संवाददाता, कैथल : गांव बड़सीकरी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी सगी भाभी के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ पी लिया। घटना सुबह करीब दस बजे की है। घटना के बाद गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा दोनों को कलायत के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से दोनों को कैथल रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों की हालात ठीक बताई जा रही है। जानकारी अनुसार व्यक्ति को अपनी भाभी के चरित्र पर शक था, जिस कारण सुबह दोनों में झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद पहले देवर ने जहरीला पदार्थ पी लिया, उसके बाद उसकी भाभी ने भी बोतल से जहरीला पदार्थ पी लिया। व्यक्ति की उम्र 30 साल और महिला की उम्र 35 साल बताई जा रही है।
महिला का पति दूसरे राज्य में नौकरी करता है। महिला और उसका देवर गांव के ही एक किसान के पास खेतों में काम करते हैं। इस मामले में पुलिस को सूचित नहीं किया गया है और दोनों ही किसी भी प्रकार की जानकारी देने से बच रहे हैं।