Move to Jagran APP

पुलिस के पहरे में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

महाशिवरात्रि का पर्व पर मंदिरों में शिवालयों में शिव के जयकारे गूंजे। मंदिरों में सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे। इस बार शिवरात्रि पर रविपुष्य योग में आई है। इस बार कोरोना की महामारी को लेकर सरकार की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों को व्यवस्था बनाने के आदेश जारी किए गए है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2020 09:36 AM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 09:36 AM (IST)
पुलिस के पहरे में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
पुलिस के पहरे में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

जागरण संवाददाता, कैथल : महाशिवरात्रि का पर्व पर मंदिरों में शिवालयों में शिव के जयकारे गूंजे। मंदिरों में सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे। इस बार शिवरात्रि पर रविपुष्य योग में आई है। इस बार कोरोना की महामारी को लेकर सरकार की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों को व्यवस्था बनाने के आदेश जारी किए गए है। जिसके लिए 15 टीमें बनाकर उनके इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं, जिन्होंने उनके अधीन आने वाले क्षेत्र में मंदिरों की व्यवस्था बनाए रखी। सभी मंदिरों में तीन से चार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई। शहर के प्रसिद्ध श्री ग्यारह रुद्री मंदिर, हनुमान वाटिका, शिव शक्ति धाम, अंबकेश्वर मंदिर सहित अन्य मंदिरों में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। यहां पर पुलिस के पहरे में ही शिव भक्तों को जल चढ़ाने दिया गया। भीड़ होने पर उन्होंने व्यवस्था बनाई। मंदिर में मास्क पहने हुए और दो गज की दूरी का नियम का पालन करने वाले श्रद्धालु को ही जलाभिषेक करने दिया गया।

loksabha election banner

पूंडरी में श्रद्धालुओं को तांता लगा

फोटो नंबर : 05 ए

पूंडरी : सावन माह की शिवरात्रि पर्व पर कस्बे में श्रद्धालुओं को तांता लगा रहा, लेकिन साथ ही दो गज की दूरी का ध्यान रखा गया। कस्बे के प्रसिद्ध ग्यारह रुद्री मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। मंदिर कमेटी के प्रधान बजरंग नागरथ ने बताया कि कमेटी द्वारा दो गज की दूरी का ध्यान रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी और किसी को भी मूर्तियों को छूने की इजाजत नहीं दी गई। उधर, पंडित रविदत्त शास्त्री ने कहा शिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से मनचाहा फल मिलता है।

सीवन में मनाया महाशिवरात्रि का पर्व

सीवन : श्रावण माह में आई महाशिवरात्रि का पावन पर्व सीवन में श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा से मनाया। कोविड-19 के चलते मंदिरों में बहुत कम भीड़ थी। सभी श्रद्धालुओं ने दो गज की दूरी का पालन करते हुए शिवलिग पर जल, दूध व फल अर्पित किए। अधिकतर श्रद्धालुओं ने अपने घर में बने मंदिर में ही पूजा-अर्चना करके भगवान शिव की पूजा की। स्वर्ग द्वार शिव मंदिर के महंत सुरेंद्र गिरी ने शिवरात्रि की महत्ता पर प्रकाश डाला व कथा सुनाई।

शिव वाटिका में शिवरात्रि का पर्व मनाया

कैथल : श्री सिद्ध पीठ शिव वाटिका में आज सुबह सावन शिवरात्रि के पावन पर्व पर साधारण रूप में शिवरात्रि का पर्व मनाया। वाटिका के प्रधान कृष्ण नारंग और कार्यक्रम के यजमान विनोद दुआ ने पहले शिवलिग पर जल अर्पण कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद मौजूद सदस्यों के साथ मिलकर हवन यज्ञ किया। प्रधान कृष्ण नारंग ने कहा कि महाशिवरात्रि हिदुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। इस मौके पर विनोद दुआ, वीना दुआ, महासचिव बिशम्बर अरोड़ा, कौशल खेत्रपाल, प्रकाश नारंग, सुषम कपूर, महेंद्र बिदु मक्कड़, मीनू मक्कड़, विनय बिट्टू दुआ, वेद नरूला, सुरेश तनेजा, पुनीत खुराना, हैप्पी ग्रोवर, संजय ग्रोवर मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.