भाजपा शासन में हुआ क्षेत्र का समान विकास : बाजीगर
संवाद सहयोगी, गुहला चीका : विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद प्रदेश के सभ
संवाद सहयोगी, गुहला चीका : विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद प्रदेश के सभी हलकों में समान काम हो रहे हैं, विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे जनता को बहकाने में लगा है। कर्नाटक चुनाव के परिणामों ने साबित कर दिया है कि जनता कांग्रेस को देश से नकार चुकी है। बाजीगर गांव चक्कु-लदाना में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि 17 मई बृहस्पतिवार को सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर सीवन गांव का दौरा करेंगे। इस दौरान हलके के विकास के लिए करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। विधायक ने गांव में दसवीं के स्कूल को दस जमा दो तक अपग्रेड होने का नींव पत्थर लगाने, आंगनबाड़ी भवन व हरिजन चौपाल का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि सीवन में सीवरेज समस्या से निपटने के लिए 21 करोड़ रुपये की ग्रांट दी है, जिस पर कार्य चल रहा है। इसके अतिरिक्त 10 करोड़ रुपए की ग्रांट सड़क, गलियां, चौपाल व नालों के लिए दी गई है। कांग्रेस के राज में किसी भी गांव में भाजपा सरकार आने से पहले विकास नाम की कोई चीज नहीं थी। उन्होंने विधायक बनते ही सीवन व गुहला ब्लाक में पड़ने वाले गांवों की सभी समस्याओं को हल करवाया। इससे समूचे गुहला का विकास हो रहा है, एक भी गांव ऐसा नहीं है जहां विकास कार्य न चल रहे हो।
इस अवसर पर हरदीप ¨सह आंधली, जंगीर ¨सह कंबोज, निर्भय औलख, नरेश मुंजाल, सुरेश कुमार, हरमेल ¨सह, जगदीप ¨सह, जगजीत ¨सह, महेंद्र चीमा, मालक ¨सह, लख¨वद्र ¨सह, अंग्रेज नम्बरदार, जरनैल ¨सह व शेर ¨सह मौजूद थे।