बरसाती पानी की निकासी ना होने पर गांव की 1700 एकड़ धान की फसल पर संकट
कस्बे में पानी निकासी की समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। गांव खेड़ी लांबा में करीब 1700 एकड़ कृषि रकबा भारी जल भराव की गिरफ्त में है। इसके चलते धान कपास पशु चारा और अन्य फसलें पानी में डूबी हैं। कृष्ण कुमार मंदीप सिंह मोनू रणबीर बलदेव सतू राजबीर गुरनाम सिंह नरेश गुलाब सोनू रोशन का कहना है कि खेड़ी-कौलेखां खेड़ी-ढूंढवा और खेड़ी-कुराड़ मार्ग के क्षेत्र में फसलों में कई-कई फीट पानी जमा है।
संवाद सहयोगी, कलायत : कस्बे में पानी निकासी की समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। गांव खेड़ी लांबा में करीब 1700 एकड़ कृषि रकबा भारी जल भराव की गिरफ्त में है। इसके चलते धान, कपास, पशु चारा और अन्य फसलें पानी में डूबी हैं। कृष्ण कुमार, मंदीप सिंह, मोनू, रणबीर, बलदेव, सतू, राजबीर, गुरनाम सिंह, नरेश, गुलाब, सोनू, रोशन का कहना है कि खेड़ी-कौलेखां, खेड़ी-ढूंढवा और खेड़ी-कुराड़ मार्ग के क्षेत्र में फसलों में कई-कई फीट पानी जमा है।
खेड़ी लांबा लिक ड्रेन के ओवरफ्लो और कई स्थानों से टूटने से बाढ़ के हालात बने हैं। इसके चलते सजूमा, कलायत, कुराड़, ढूंढवा और गांव बाता का बरसाती पानी खेड़ी लांबा गांव से होकर गुरथली ड्रेन में जाता है। पानी निकासी के सु²ढ़ संसाधन न होने के कारण खेड़ी लांबा जल भराव के गहरे संकट से जूझ रहा है। हालात इस कद्र खराब हैं कि गांव खेल स्टेडियम पूरी तरह पानी में डूब गया है। कलायत की पानी निकासी समस्या पर डीसी प्रदीप दहिया ने कड़ा संज्ञान लिया है। उनके निर्देश पर एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने सिचाई विभाग, नगर पालिका, जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ दौरा किया। सिचाई विभाग एसडीओ तरसेम गर्ग ने बताया कि खेड़ी लांबा और जिन दूसरों गांव में लोगों ने निकासी की शिकायतें की हैं उन्हें गंभीरता से लिया गया है।
बारिश में राजौंद जल घर की दीवार गिरी
संस, राजौंद: असंध रोड पर स्थित जल घर की दीवार वर्षो बाद कुछ माह पहले बनाई गई थी, जो अब फिर गिर भी गई है। लोगों ने बताया कि कुछ माह पहले ही यह दीवार बनाई गई थी। दो दिन पहले हुई बरसात के कारण यह दीवार फिर गिर गई। यहां बेसहारा पशु घुसकर नुकसान व पानी खराब करने से पीछे नहीं हटेंगे। वार्ड वासी रामकुमार, सोनू, सिधा, श्याम सिंह ने बताया कि दोबारा से इस दीवार को बनाया जाए।