वार्ड की समस्याओं को लेकर कार्यकारी अधिकारी से मिलीं महिला पार्षद
पार्षद निशा गर्ग वार्ड की समस्याएं हल कराने के लिए नप कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार से मुलाकात की। इसके अलावा वार्ड नौ से पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण मित्तल ने भी अपने वार्ड की समस्याएं उनको बताई।
जागरण संवाददाता, कैथल : पार्षद निशा गर्ग वार्ड की समस्याएं हल कराने के लिए नप कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार से मुलाकात की। इसके अलावा वार्ड नौ से पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण मित्तल ने भी अपने वार्ड की समस्याएं उनको बताई।
निशा गर्ग ने कहा कि उनके वार्ड में कोई भी काम नहीं हो रहा है। चार महीने से वार्ड में कई स्थानों पर लाइटें खराब पड़ी हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बाद भी उन्हें ठीक नहीं करवाया जा रहा है। कुछ महीने पहले शहीद उद्यम ¨सह पार्क में लाखों रुपये खर्च कर व्यवस्था में सुधार किया गया था। पार्क के शौचालय बदहाल हो चुके हैं। पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। वार्ड में विकास कार्य न होने के कारण उन्होंने कोर्ट में भी याचिका डाली हुई है।
कृष्ण मित्तल ने बताया कि उनके वार्ड में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। लाइटें भी लंबे समय से खराब पड़ी हैं, लेकिन ठीक नहीं हो रही। विकास कार्यो के वर्क आर्डर जारी करने के बाद भी काम नहीं हो रहा है। इस बात की शिकायत वे सीएम ¨वडो में भी कर चुके हैं। पार्षदों ने मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।
जल्द उनके वार्डो की समस्याओं का होगा समाधान : अशोक
नप कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि समस्याओं को लेकर पार्षद मिले थे। जल्द ही सभी समस्याओं को दूर कर दिया जाएगा।