Move to Jagran APP

रिकार्ड तोड़ होगी कांग्रेस की जन आक्रोश रैली

जागरण संवाददाता, कैथल : दिल्ली में 29 अप्रैल को होने दिल्ली में 29 अप्रैल को होने वाली कांग्रेस की जन आक्रोश रैली के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता इंटक के प्रदेशाध्यक्ष सरदार अमराव ¨सह ने की। अमराव ¨सह ने कहा कि कांग्रेस की जन आक्रोश रैली पिछली सभी रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ेगी। इटंक संगठन से जुड़ा हर कार्यकर्ता जन आक्रोश रैली में पहुंचकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Apr 2018 11:25 PM (IST)Updated: Thu, 26 Apr 2018 11:25 PM (IST)
रिकार्ड तोड़ होगी कांग्रेस  की जन आक्रोश रैली
रिकार्ड तोड़ होगी कांग्रेस की जन आक्रोश रैली

जागरण संवाददाता, कैथल : दिल्ली में 29 अप्रैल को होने वाली कांग्रेस की जन आक्रोश रैली के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता इंटक के प्रदेशाध्यक्ष सरदार अमराव ¨सह ने की। अमराव ¨सह ने कहा कि कांग्रेस की जन आक्रोश रैली पिछली सभी रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ेगी। इटंक संगठन से जुड़ा हर कार्यकर्ता जन आक्रोश रैली में पहुंचकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेगा। इंटक खेतीहर मजदूर, गरीब किसान और विकास के मामले में अति पिछड़े लोगों का एक मजबूत संगठन है। इंटक संगठन से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जन आक्रोश रैली में हिस्सा लेंगे। भाजपा के शासनकाल में गरीब किसान, मजदूर पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। जनता अब भाजपा की नीतियों से दुखी हो चुकी है। चार साल पहले जनता ने भाजपा को विकास के नाम पर वोट दिए, लेकिन विकास कहीं भी नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस के कार्यकाल में महंगाई काबू में थी और हर वर्ग खुश था। भाजपा के शासन में महंगाई चरम पर है। पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। आने वाले चुनावों में कांग्रेस ही अपनी सरकार बनाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.