Move to Jagran APP

बरोदा उप चुनाव में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

संवाद सहयोगी सीवन बरोदा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी इंदु राज नरवाल की जीत पर कांग्रेस न

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 09:42 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 09:42 AM (IST)
बरोदा उप चुनाव में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
बरोदा उप चुनाव में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

संवाद सहयोगी, सीवन : बरोदा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी इंदु राज नरवाल की जीत पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय सरदाना के कार्यालय में सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकत्रित हो कर खुशी जाहिर की और लड्डू बांटे। कांग्रेस नेता बलदेव सिंह बल्ली व नरेश मित्तल ने कहा कि कांग्रेस की जीत से यह तय हो गया है कि जनता भाजपा से दुखी आ चुकी है। उनके साथ मार्केट कमेटी पूर्व चेयरमैन राज कुमार वधवा, अश्वनी राणा, रवि राणा, संजय कंसल, शमशेर फिरोजपुर, राजेन्द्र शर्मा व अन्य मौजूद थे। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव बृजपाल राणा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधीर मेहता ने बरोदा उप चुनाव में कांग्रेस की जीत को किसान, मजदूर, व्यापारी व कमेरा वर्ग की जीत बताया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.