लोस चुनाव के बाद ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे कांग्रेस पार्टी के नेता : बेदी
??????? ??????? ????? ??? ????????? ?????? ????? ???? ?? ??? ?? ?????? ???????? ?? ??? हरियाणा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि विरोधी राजनीतिक दल महज औपचारिकता निभाने और खुद का वजूद बचाने के लिए चुनाव लड़ने के लिए विवश है। हरियाणा के किसी भी संसदीय क्षेत्र से भाजपा के अलावा किसी अन्य दल ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। वे मंगलवार को आढ़ती ऐसोसिएशन प्रधान राजेंद्र राणा के प्रतिष्ठान पर व्यापारियों से रूबरू थे।
संवाद सहयोगी, कलायत :
हरियाणा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि विरोधी राजनीतिक दल महज औपचारिकता निभाने और खुद का वजूद बचाने के लिए चुनाव लड़ने के लिए विवश है। हरियाणा के किसी भी संसदीय क्षेत्र से भाजपा के अलावा किसी अन्य दल ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। वे मंगलवार को आढ़ती ऐसोसिएशन प्रधान राजेंद्र राणा के प्रतिष्ठान पर व्यापारियों से रूबरू थे। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा भी मौजूद थे। कलायत पहुंचने पर कृष्ण बेदी का आढ़ती एसोसिएसन ने स्वागत किया। मंत्री कृष्ण बेदी ने व्यापारी, किसान, मजदूर और आम लोगों से विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को लेकर विमर्श किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश की लोकसभा की आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला की ओर से भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र को झांसा पत्र कहना अमर्यादित भाषा है। राहुल गांधी की भांति कैथल विधायक भी नासमझी का परिचय दे रहें है। लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी नामकदुकान पर ताला लग जाएगा। कांग्रेस पार्टी और उनके नेता लोकसभा चुनाव के बाद ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे।
इस अवसर पर आढ़ती एसोसिएशन उपप्रधान राकेश कांसल, डॉ. ऋषिपाल बेदी, श्यामलाल गौतम, राममेहर, धर्मपाल धीमान, राजीव राजपूत व रामनिवास मौजूद थे।