Move to Jagran APP

आचार संहिता उल्लंघन की वीडियो या फोटो सी-विजिल एप पर डालें: प्रियंका सोनी

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव में सी-विजिल अर्थात नागरिक सतर्कता एप निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने में अहम भूमिका निभाएगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 10:15 AM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 10:15 AM (IST)
आचार संहिता उल्लंघन की वीडियो या फोटो  सी-विजिल एप पर डालें: प्रियंका सोनी
आचार संहिता उल्लंघन की वीडियो या फोटो सी-विजिल एप पर डालें: प्रियंका सोनी

जागरण संवाददाता, कैथल :

loksabha election banner

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव में सी-विजिल अर्थात नागरिक सतर्कता एप निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने में अहम भूमिका निभाएगा। कोई भी नागरिक इस एप पर आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित वीडियो या फोटो डाल सकता है। शिकायत मिलने के बाद संबंधित अधिकारी 100 मिनट के अंदर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

डीसी ने कहा कि सी-विजिल एप पर जो भी शिकायत डाली जाएगी उसके साथ संबंधित शिकायत की लाइव फोटो भी होनी चाहिए। फोटो लेने के बाद संबंधित नागरिक को पांच मिनट में एप पर फोटो अपलोड करनी होगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 12 मई को लोकसभा चुनाव के तहत मतदान होगा, जिसके लिए 16 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा व 23 अप्रैल तक नामांकन दर्ज करवाए जा सकेंगे। इसी प्रकार 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी व 26 अप्रैल तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे। इसके तहत 12 मई को मतदान होगा व 23 मई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

बॉक्स

चुनाव के लिए 389 लोकेशन

पर बने 795 बूथ :

डीसी ने बताया कि चुनाव के लिए 389 लोकेशन पर जिला में 795 बूथ स्थापित किए गए हैं। गुहला में 196 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 171 ग्रामीण अंचल व 25 शहरी क्षेत्र में बनाए गए हैं, जिनकी लोकेशन 109 हैं। कलायत में 209 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 182 गांवों में व 27 कलायत शहर में बनाए गए हैं, जिनकी लोकेशन 97 हैं। कैथल में 206 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 109 विभिन्न गांवों में व 97 कैथल शहरी क्षेत्र में बनाए गए हैं, जिनकी लोकेशन 91 हैं। पूंडरी में 184 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 171 गांवों में व 13 शहरी क्षेत्र में बनाए गए हैं, जिनकी लोकेशन 92 हैं।

बॉक्स

ये हैं चारों विधानसभाओं के मतदाता

गुहला विधानसभा क्षेत्र में कुल एक लाख 73 हजार 75 मतदाता हैं, जिनमें से 91 हजार 603 पुरूष व 81 हजार 116 महिला मतदाता हैं। 354 पुरूष व दो महिला सर्विस मतदाता है। कलायत में एक लाख 96 हजार 625 मतदाता हैं, जिनमें से एक लाख 6 हजार 355 पुरूष व 89 हजार 369 महिला मतदाता हैं। यहां 878 पुरूष व 23 सर्विस मतदाता हैं। कैथल विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 92 हजार 150 मतदाता हैं, जिनमें से एक लाख दो हजार 426 पुरूष व 89 हजार 291 महिला मतदाताओं के साथ-साथ 417 पुरूष व 16 महिला सर्विस मतदाता हैं। वहीं पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में कुल एक लाख 75 हजार 626 मतदाताओं में से 94 हजार 135 पुरूष व 80 हजार 836 महिला मतदाता हैं। इसके साथ-साथ 641 पुरूष व 16 महिला सर्विस मतदाता हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.