Move to Jagran APP

मनोहर लाल की नीतियों से योग्य युवाओं को मिल रहा रोजगार : बूटा सिंह

भाजपा का सदस्यता अभियान खंड सीवन में काफी जोरों से पिछले कई दिनों से चल रहा है। इसी कड़ी में पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता बूटा सिंह ने भी एक सघन सदस्यता अभियान पिछले कुछ दिनों से चलाया हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 10:14 AM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 10:14 AM (IST)
मनोहर लाल की नीतियों से योग्य युवाओं को मिल रहा रोजगार : बूटा सिंह

संवाद सहयोगी, सीवन :

loksabha election banner

भाजपा का सदस्यता अभियान खंड सीवन में काफी जोरों से पिछले कई दिनों से चल रहा है। इसी कड़ी में पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता बूटा सिंह ने भी एक सघन सदस्यता अभियान पिछले कुछ दिनों से चलाया हुआ है। पूर्व विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर, दुकानों पर जाकर व कैंप लगाकर भाजपा के नए सदस्य बनाने में लगे हुए हैं। बताया कि वे ब्लाक सीवन में लगभग 20 हजार नए सदस्य भाजपा के बनाएंगे। खंड सीवन की काफी संख्या में जनता बड़े ही उत्साह से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रही है। आज भी लगभग एक हजार से अधिक नए सदस्य बनाए गए। कहा कि सीएम मनोहर लाल की नीतियों से आज प्रदेश के सभी हलकों में समान रूप से विकास हो रहा है। नौकरियों में पारदर्शिता बरतते हुए योग्य उम्मीदवारों को रोजगार मिला है। हरियाणा में आज भाजपा की लहर है, जो 75 प्लस का लक्ष्य रखा है, पार्टी उसे हासिल करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़ने की अपील की।

इस अवसर पर पवन शर्मा, भीषू चौधरी, चिमन लाल, ध्यान सिंह राणा, मोहर सिंह चीमा व कर्मजीत मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.