दोपहर बाद आसमान में छाए बादल, आज बरसात की संभावना
रविवार को दिन में धूप निकले के बाद शाम को छाए बादलों ने शाम के समय ठंड बढ़ा दी। दिन में कड़ाके की धूप निकलने से पार्को और बाजारों में ज्यादा चहल-पहले रही। सोमवार को बरसात होने की संभावना हैं।
जागरण संवाददाता, कैथल : रविवार को दिन में धूप निकले के बाद शाम को छाए बादलों ने शाम के समय ठंड बढ़ा दी। दिन में कड़ाके की धूप निकलने से पार्को और बाजारों में ज्यादा चहल-पहले रही। सोमवार को बरसात होने की संभावना हैं। जिले में कुछ दिन पहले हुई बरसात के आंकड़ों के अनुसार अब तक 30 एमएम बरसात हुई है। सोमवार के बाद 15 से 17 जनवरी को भी बरसात होने की संभावना बनी रहेगी। हालांकि रविवार को तापमान में कोई अधिक बदलाव नहीं हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। बरसात होने पर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को काफी फायदा मिलेगा।
आज बरसात होने की संभावना
कृषि वैज्ञानिक रमेशचंद वर्मा ने बताया कि सोमवार रात बरसात होने की संभावना बनी है। इसके बाद 15 से 17 जनवरी तक लगातार बारिश होने के आसार रहेंगे, लेकिन अब कोहरा होने की संभावना काफी कम है। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया है।