दिनभर छाए रहे बादल दोपहर को हुई हल्की बरसात
शनिवार दोपहर को मौसम में बदलाव हुआ। आसमान में काले बादल छाए और तेज हवा चलने लगी। कुछ देर बाद हल्की बरसात हुई लेकिन बरसात कुछ देर बाद ही बंद हो गई।
जागरण संवाददाता, कैथल:
शनिवार दोपहर को मौसम में बदलाव हुआ। आसमान में काले बादल छाए और तेज हवा चलने लगी। कुछ देर बाद हल्की बरसात हुई, लेकिन बरसात कुछ देर बाद ही बंद हो गई।
बरसात से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन कम बरसात होने से फसलों को ज्यादा लाभ नहीं पहुंचा। देर शाम तक आसमान में बादल दिखाई दिए। बादलों को देखकर बरसात होने की उम्मीद जगी हुई है। दो दिन की बरसात के बाद कुछ दिनों से गर्मी चरम पर पहुंच गई थी। इस समय होने वाली बरसात किसानों की फसलों की सिचाई के लिए लाभकारी साबित हो रही है।
जिले का तापमान अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस मापा गया। बता दें कि सुबह और शाम के समय हर दिन आसमान में काले बादल छा जाते हैं और बरसात की संभावना भी बनती है। हालांकि, शनिवार को मौसम सुबह से ही खुशनुमा रहा। किसान संदीप सिंह और हरपाल सिंह ने बताया कि बिना बरसात के धान की रोपाई फसल के उतनी फायदेमंद नहीं होती है।
वर्जन- ज्यादा बारिश से खराब
हो सकती नरमा कपास
मौसम विज्ञानी रमेश चंद्र ने बताया कि रविवार को बरसात हो सकती है। बरसात से धान की फसल को फायदा होगा। वहीं, ज्यादा बरसात होने पर नरमा कपास की फसल खराब हो सकती है।