Move to Jagran APP

सफाई कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, बोले आश्वासन नहीं रोजगार चाहिए

हटाए गए कच्चे कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने को लेकर पक्के कर्मचारियों ने नगर परिषद में हड़ताल शुरु कर दी है। हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। नगर पालिका सफाई कर्मचारियों संघ के प्रधान रामशरण ने कहा कि अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 08:32 AM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 08:32 AM (IST)
सफाई कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, बोले आश्वासन नहीं रोजगार चाहिए
सफाई कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, बोले आश्वासन नहीं रोजगार चाहिए

जागरण संवाददाता, कैथल : हटाए गए कच्चे कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने को लेकर पक्के कर्मचारियों ने नगर परिषद में हड़ताल शुरु कर दी है। हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। नगर पालिका सफाई कर्मचारियों संघ के प्रधान रामशरण ने कहा कि अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा। जब तक हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा काम पर नहीं रखा जाएगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी। अधिकारी कर्मचारियों पर साफ सफाई करने के लिए दबाव बना रहे हैं, लेकिन सभी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। गुरु रविदास जयंती को लेकर शहर में साफ सफाई की गई है, लेकिन बुधवार से फिर से पक्के कर्मचारी, डोर टू डोर व कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी भी हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार को धरने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर आए थे और उन्होंने मंत्री कविता जैन से मिलकर समस्या के निवारण की बात कही थी। कर्मचारियों ने दो टूक कहा था कि वे बात करें, लेकिन हड़ताल व धरना तब तक जारी रहेगा जब तक रोजगार नहीं मिल जाता है। कचरा आज फिर बढ़ा सकता है शहरवासियों की परेशानी

loksabha election banner

- शहर से रोजाना करीब 50 टन कचरा निकलता है। सोमवार को हड़ताल के कारण कचरे का उठान नहीं हो पाया था, लेकिन मंगलवार को गुरु रविदास जयंती को देखते हुए कर्मचारियों ने साफ सफाई का कार्य किया। बुधवार से कर्मचारी संगठन फिर से पूर्ण हड़ताल का दावा कर रहा है। ऐसे में अगर कचरा नहीं उठा तो शहरवासियों की परेशानी बढ़ सकती है। आधे से ज्यादा सफाई कर्मचारी लौट काम पर

मुख्य सफाई निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने कहा कि मंगलवार कोई हड़ताल नहीं थी। बुधवार को भी शहर के लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। अगर कर्मचारी हड़ताल करते भी हैं तो कूड़ा उठाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.