Move to Jagran APP

दो धड़ों में बंटे नप के सफाई कर्मचारी

सफाई कर्मचारियों की यूनियन को लेकर नगर परिषद के कर्मचारी दो धड़ों में बंट गए हैं। मौजूदा समय में नगर पालिका कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान महेंद्र बिडलान हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 09:48 AM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 09:48 AM (IST)
दो धड़ों में बंटे नप के सफाई कर्मचारी

जागरण संवाददाता, कैथल : सफाई कर्मचारियों की यूनियन को लेकर नगर परिषद के कर्मचारी दो धड़ों में बंट गए हैं। मौजूदा समय में नगर पालिका कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान महेंद्र बिडलान हैं। अब उनके खिलाफ कुछ कर्मचारियों ने दूसरा संगठन खड़ा करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को कुछ कर्मचारियों ने मीटिग कर नया संगठन बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया और नए पदाधिकारियों को चुना। सर्वसम्मति से अनूप सिंह को प्रधान, देशराज को उपप्रधान, चाहत को सचिव, अंगूरी देवी को महिला वरिष्ठ प्रधान, आशा रानी उपप्रधान, लक्की को कोषाध्यक्ष, सूरज को मीडिया प्रभारी व अन्य सदस्यों का चयन किया गया।

loksabha election banner

वहीं नपा कर्मचारी संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से एक प्रेसनोट जारी किया गया है। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जरनैल सिंह, जिला सचिव रामपाल शर्मा और नपा कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उप महासचिव शिवचरण ने कहा कि कुछ लोग कर्मचारियों को गुमराह कर रहे हैं। कर्मचारियों में फूट डालकर संगठन को कमजोर करना चाहते हैं। ब्लॉक प्रधान महेंद्र बिड़लान व सचिव विक्की टांक ने कहा कि नगरपालिका में केवल सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित ही एकमात्र संगठन है। कुछ लोग बिना किसी रजिस्ट्रेशन के कर्मचारियों को गुमराह कर रहे हैं। उनका मकसद कर्मचारी एकता को कमजोर करना है। बुधवार नगरपालिका व फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा और डीसी को ज्ञापन दिया जाएगा। इस मौके पर जगदीश, उपप्रधान बिट्टू बहोत, राजेंद्र टांक, रामदेव, महेंद्रो, सरोज, वर्षा मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.