Move to Jagran APP

नहाय खाय के साथ छठ पर्व की हुई शुरुआत

चार दिन तक मनाए जाने वाले छठ पर्व की शुरुआत रविवार को हो गई। रविवार को प्रवासियों ने नहाय खाय पर्व मनाया और सुबह नहाने के बाद नए वस्त्र पहने।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 12:23 AM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 12:23 AM (IST)
नहाय खाय के साथ छठ  पर्व की हुई शुरुआत
नहाय खाय के साथ छठ पर्व की हुई शुरुआत

जागरण संवाददाता, कैथल : चार दिन तक मनाए जाने वाले छठ पर्व की शुरुआत रविवार को हो गई। रविवार को प्रवासियों ने नहाय खाय पर्व मनाया और सुबह नहाने के बाद नए वस्त्र पहने। इस दिन पुराने वस्त्र नहीं पहने जाते हैं। खाने के लिए गेहूं और जिस चक्की में गेहूं की पिसाई की जाती है उसे भी धोया जाता है। उस आटे का खाना बनाकर खाया जाता है। सोमवार को खरना व्रत रखा जाएगा। इसमें निर्जला व्रत रखा जाता है, जिसमें पानी भी नहीं पीना होता। रात के समय पकवान व मिठाइयां बनाकर व्रत खोला जाता है।

loksabha election banner

जन विकास सेवा समिति के प्रधान बीएन शास्त्री ने बताया कि समिति की ओर से सारी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। बाबा शीतलापुरी तालाब में साफ पानी भरा जा चुका है। तालाब के आस-पास लाइटें लगाई जा चुकी हैं। 13 नवंबर को शाम के समय आरती की जाएगी और अस्त होते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य दिया जाएगा। रात को विशाल भंडारा लगाया जाएगा और छठ मइया का जागरण करवाया जाएगा। जिले भर से हजारों की संख्या में भक्त इस पर्व में भाग लेते हैं। समिति लगातार तीसरे साल इस त्यौहार को तालाब पर मना रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.