नाबालिग से दुष्कर्म कराने के आरोप में मामी पर केस दर्ज
जागरण संवाददाता, कैथल: मामा के घर आई 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया
जागरण संवाददाता, कैथल: मामा के घर आई 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता की मामी ने योजनाबद्ध तरीके से दुष्कर्म करवाया। इस मामले में महिला सहित दो के खिलाफ राजौंद थाने में केस दर्ज किया गया है।
चंडीगढ़ निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी भाभी 28 जुलाई को उसकी 13 वर्षीय बेटी बीरबांगड़ा लेकर आई थी। लड़की अक्टूबर माह तक अपने मामा के घर रही। इसके बाद दस अक्टूबर को शिकायतकर्ता का भाई लड़की को चंडीगढ़ छोड़ आया। घर जाने के बाद पीड़िता ने अगले दिन अपनी मां को दुष्कर्म के बारे में बताया। पीड़िता ने कहा कि उसकी मामी कविता ने अपने पड़ोसी मुकेश को बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती की और दुष्कर्म करवाया। उन्होंने उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। एएसआइ कुलदीप कौर ने बताया कि पुलिस ने 13 वर्षीय पीड़िता की मां की शिकायत पर बीरबांगड़ा निवासी कविता व मुकेश के खिलाफ नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज किया है।