Move to Jagran APP

मनोहर सरकार की नीतियों से व्यापारी कर्मचारी व किसान वर्ग परेशान

अखिल भारतीय कांग्रेस कोर कमेटी सदस्य राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मनोहर सरकार की नीतियों से कर्मचारी मजदूर व्यापारी किसान वर्ग पूरी तरह से परेशान हैं। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है गरीब आदमी को आज रोजी-रोटी के लाले पड़े हुए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 09:31 AM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 09:31 AM (IST)
मनोहर सरकार की नीतियों से व्यापारी कर्मचारी व किसान वर्ग परेशान
मनोहर सरकार की नीतियों से व्यापारी कर्मचारी व किसान वर्ग परेशान

जासं, कैथल : अखिल भारतीय कांग्रेस कोर कमेटी सदस्य, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मनोहर सरकार की नीतियों से कर्मचारी, मजदूर, व्यापारी, किसान वर्ग पूरी तरह से परेशान हैं। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, गरीब आदमी को आज रोजी-रोटी के लाले पड़े हुए हैं।

loksabha election banner

कैथल विधानसभा और अन्य विधानसभाओं में कांग्रेस सरकार के शासनकाल 2004 से 2014 में विकास कार्यों की गंगा बहाई गई, लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद इस क्षेत्र के विकास की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। शहर में पार्किंग तक की व्यवस्था सरकार नहीं कर पाई। आज सड़कों पर खड़े वाहनों के कारण हादसे हो रहे हैं। बेसहारा पशु सड़कों पर घुम रहे है, गोशालाओं में बजट तक की व्यवस्था सरकार नहीं कर पा रही है। भाजपा की नीतियों से दुखी जनता अब विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है। आने वाले चुनाव में भाजपा सत्ता से बाहर होगी और कांग्रेस सत्ता में आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.