Move to Jagran APP

दिल्ली और पंजाब रूट पर जाने वाली बस सेवा नहीं हुई बहाल

दिल्ली व पंजाब रूट पर जाने वाली बस सेवा बहाल नहीं हुई है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। बता दें कि 23 मार्च को लॉकडाउन लगा था तभी से इन बसों के संचालन को बंद कर दिया था।

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Oct 2020 06:25 AM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2020 06:25 AM (IST)
दिल्ली और पंजाब रूट पर जाने  वाली बस सेवा नहीं हुई बहाल
दिल्ली और पंजाब रूट पर जाने वाली बस सेवा नहीं हुई बहाल

जागरण संवाददाता, कैथल: दिल्ली व पंजाब रूट पर जाने वाली बस सेवा बहाल नहीं हुई है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। बता दें कि 23 मार्च को लॉकडाउन लगा था, तभी से इन बसों के संचालन को बंद कर दिया था।

loksabha election banner

उसके बाद धीरे- धीरे यात्रियों की समस्या को देखते हुए प्रदेश की बस सेवा शुरू की गई, लेकिन अंतरराज्यीय रूटों में चंडीगढ़ को छोड़कर अभी तक दूसरे राज्यों की बसें नहीं चली है। इससे यात्रियों की जेब खर्च दोगुनी हो रही है। यात्रियों ने मांग की है कि दिल्ली व पंजाब की बसों को चलाया जाए ताकि यात्रियों को आने जाने में परेशानी न हो।

बाक्स- जेब खर्च दोगुनी हो रही

यात्री रणधीर ने बताया कि दिल्ली जाना था, लेकिन पहले करनाल की बस पकड़नी पड़ती है। उसके बाद पानीपत जाना होता है। प्राइवेट साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। जेब खर्च दोगुनी हो रही है। पहले सीधे कैथल से दिल्ली से आ जा सकते थे। कई बसों के बदलने में परेशानी हो रही है।

बाक्स-

समय हो रहा है बर्बाद-

दिल्ली जाने वाले यात्री राजेंद्र ने बताया कि दो से तीन बसें बदलने में समय बर्बाद हो रहा है। पहले तीन घंटे में दिल्ली पहुंच जाते थे, अब पांच घंटे दिल्ली पहुंचने में लग रहे है। रात को वापस आते समय सबसे ज्यादा परेशानी होती है। एक दिन में दिल्ली से आने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। विभाग को इस रूट पर बस का संचालन करना चाहिए ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।

वर्जन- बस सेवा शुरू करने के नहीं आए आदेश

जीएम अजय गर्ग ने बताया कि अभी चंडीगढ़ को छोड़कर दूसरे राज्यों की बस सेवा शुरू करने के आदेश नहीं आए है। वहीं पंजाब जाने वाली बसें संगतपुरा तक ही जा रही है। दिल्ली रूट बस सेवा अभी बंद है। इस रूट पर बस चलाने की अभी कोई अनुमति नहीं मिली है। जब अनुमति मिल जाएगी। बसों को चला दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.