नगूरां रूट पर शाम पांच बजे के बाद नहीं मिलती बस, यात्री परेशान
नगूरां रूट पर शाम पांच बजे के बाद प्राइवेट बसें नहीं चलती है। वहीं रोडवेज की लोकल बस जींद के लिए छह बजकर 50 मिनट के बाद नहीं है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। बता दें कि प्राइवेट बसों को आठ बजे तक चलने की समय सारणी निर्धारित की हुई है लेकिन इस समय सारणी के अनुसार शाम के समय प्राइवेट की दस बसें बंद रहती है।
जागरण संवाददाता, कैथल : नगूरां रूट पर शाम पांच बजे के बाद प्राइवेट बसें नहीं चलती है। वहीं रोडवेज की लोकल बस जींद के लिए छह बजकर 50 मिनट के बाद नहीं है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। बता दें कि प्राइवेट बसों को आठ बजे तक चलने की समय सारणी निर्धारित की हुई है, लेकिन इस समय सारणी के अनुसार शाम के समय प्राइवेट की दस बसें बंद रहती है। यात्री संदीप, राजेंद्र, रामकिशन, रणधीर, राजा, रामनिवास का कहना है कि लंबे रूटों के बसें लोकल गांव में नहीं रुकती है। आसपास के लंबे रूट वाले गांव में उतरना पड़ता है। यात्रियों ने मांग की है कि समय अनुसार बसों को चलाया जाए, ताकि शाम के समय यात्रियों को परेशानी न हो। घर समय से यात्री जा सकें।
इन समय रहती है बस बंद
पांच बजकर 12 मिनट, पांच बजकर 24 मिनट, पांच बजकर 36 मिनट, छह बजे, छह बजकर 12 मिनट, छह बजकर 24 मिनट, छह बजकर 48 मिनट, सात बजकर 12 मिनट, सात बजकर 36 मिनट, आठ बजे के समय पर बसें नहीं होती है।
छह बजकर 50 मिनट के बाद चलती है रोडवेज लंबे रूटों की बसें
यात्रियों का कहना है कि छह बजकर 50 मिनट के बाद रोडवेज लंबे रूटों की बसें चलती है। लंबे रूटों वाली बसों में किराया ज्यादा देना पड़ता है। इसलिए लोकल बसें चलाई जाए।
बसों की डिपो में कमी है। उसके बाद भी यात्रियों के अनुसार बसों को चलाया जा रहा है। प्राइवेट बसें शाम के समय नहीं जाती है। उनकी शिकायत आरटीए को दी जाएगी।
अजय गर्ग जीएम रोडवेज कैथल।