ब्रह्मा कल्याण समिति ने घर-घर जाकर किया बुजुर्गो को सम्मानित
कैथल ब्रह्मा कल्याण समिति की तरफ से बुजुर्ग सम्मान समारोह की कड़ी में घर-घर जाकर बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। पटेल नगर फ्रेंड्स कालोनी में घर-घर जाकर 60 वर्ष से अधिक के महिला और पुरुष बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
जागरण संवाददाता, कैथल : ब्रह्मा कल्याण समिति की तरफ से बुजुर्ग सम्मान समारोह की कड़ी में घर-घर जाकर बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। पटेल नगर, फ्रेंड्स कालोनी में घर-घर जाकर 60 वर्ष से अधिक के महिला और पुरुष बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समिति के प्रधान रतन लाल शर्मा, चेयरमैन कृष्ण कौशिक ने कहा कि बुजुर्ग ही समाज की नींव हैं। उनके अनुभवों के आधार पर ही जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है। रतन लाल शर्मा ने बताया कि समिति की तरफ से पिछले सप्ताह बुजुर्ग सम्मान समारोह मनाया गया था। उस समारोह में कई बुजुर्ग अस्वस्थ होने या फिर कुछ अन्य कारणों के चलते पहुंच नहीं पाए थे। अब समिति ने उन्हें घर-घर जाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इससे बुजुर्गो का हौसला बढ़ेगा। समाज में उनका मान सम्मान होना चाहिए। बुजुर्गो का मान आदर करने से परिवार में खुशहाली आती है। बुजुर्ग संयुक्त परिवार की रीढ़ की हड्डी होते हैं। उन्होंने कहा कि सम्मान समारोह में समाज को आईना दिखाने का अवसर मिलता है। जो अच्छे कार्य करते हैं उन्हें उनके कार्यो के लिए सम्मानित किया जाता है। जिन्होंने समाज को सब कुछ दिया उनका सम्मान करना भी हमारा फर्ज बनता है। आप भी अपने जीवन में इसे जरूर उतारें। इससे आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी।
बुजुर्ग सम्मान समारोह में बेहतर सेवाएं देने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया गया।
ये भी हुए सम्मानित
समिति के उपप्रधान शिव कुमार, कोषाध्यक्ष सतबीर थुआ, सतबीर नारनौंद, रणधीर सांघन व अनिल शास्त्री को सम्मानित किया।