Move to Jagran APP

आश्रम में रह रहे लड़कों को दूसरी जगह किया शिफ्ट

जागरण संवाददाता, कैथल : अंबाला रोड पर चलाए जा रहे बाल सेवा आश्रम से 12 लड़कों को बाह

By Edited By: Published: Thu, 08 Sep 2016 12:25 AM (IST)Updated: Thu, 08 Sep 2016 12:25 AM (IST)

जागरण संवाददाता, कैथल :

loksabha election banner

अंबाला रोड पर चलाए जा रहे बाल सेवा आश्रम से 12 लड़कों को बाहर कर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। प्रशासन ने यहां लड़कियों के साथ लड़के ना रखने के आदेश दिए थे।

जानकारी के अनुसार अंबाला रोड पर स्थित बाल सेवा आश्रम में 25 बच्चे हैं। इनमें से 12 लड़कों को शिफ्ट किया गया है। हालांकि आश्रम संचालक ने इन आदेशों के खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन वहां से याचिका खारिज होने के बाद बाल कल्याण समिति की देखरेख में बच्चों को शिफ्ट कर दिया गया। इनमें से आठ को उनके परिजनों के पास तो चार को शहर में चल रहे दूसरे आश्रम में भेज दिया गया है। इनमें से आठ लड़कों की पढ़ाई भी बीच में छूट गई है। इसके अलावा आश्रम संचालक को यह भी ओदश दिया गया है कि वे आश्रम को शहर में शिफ्ट करें। ये आदेश सुरक्षा की दृष्टि को लेकर दिए गए हैं।

दस साल से कर रहे हैं

बच्चों का पालन-पोषण

आश्रम संचालक केवीएस पिल्लई ने कहा कि वे दस सालों से लोगों के दान से पालन-पोषण कर रहे थे। अचानक बेटों को निकाल दिया गया है। इससे उनकी पढ़ाई भी छूट गई है। साथ ही अब आश्रम शिफ्ट करने के लिए कहा गया है। उनके पास इतने संसाधन नहीं हैं कि वे इन्हें कहीं ओर लेकर जा सकें।

किशोर सुरक्षा अधिनियम

के तहत की कार्रवाई : सैनी

बाल कल्याण समिति के चेयरमैन सुरेंद्र सैनी ने कहा कि किशोर सुरक्षा अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई है। 12 लड़कों में से 8 को उनके अभिभावकों के साथ तो चार को दूसरे आश्रम भेजा गया है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.