Move to Jagran APP

विधानसभा चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर जीतेगी

कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा है कि हरियाणा में अब गठबंधन की राजनीति नहीं चल पाएगी। अब चलेगी तो विकास की राजनीति चलेगी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Jun 2019 06:30 AM (IST)Updated: Sun, 09 Jun 2019 06:30 AM (IST)
विधानसभा चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर जीतेगी
विधानसभा चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर जीतेगी

जागरण संवाददाता, कैथल : कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा है कि हरियाणा में अब गठबंधन की राजनीति नहीं चल पाएगी। अब चलेगी तो विकास की राजनीति चलेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरे प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाए हैं, जिसका परिणाम जनता ने पहले तो जींद उपचुनाव में दिया, उसके बाद नगर निगम चुनाव में पांच सीटों पर जीत दिलवाई और मई माह में सम्पन्न हुए लोस चुनावों में 10 की 10 सीटें भाजपा के खाते में डालकर एक इतिहास रचने का काम किया। अब आगामी विधानसभा चुनावों में भी प्रदेश की जनता 90 की 90 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को विधानसभा में पहुंचाने का काम करेगी। सांसद सैनी शनिवार को कलायत हलके के विभिन्न गांव का दौरा करने से पूर्व लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलेश ढांडा अशोक सैनी, विक्की शर्मा, राजरमन दीक्षित, सरपंच रामफल सैनी, मलकीत सैनी मौजूद थे। बसपा ने हर समय बहाना बनाकर तोड़ा गठबंधन

loksabha election banner

सांसद सैनी ने बसपा द्वारा लोसुपा से गठबंधन तोड़ने के सवाल पर कहा कि बसपा का इतिहास रहा है कि उसने जिसके साथ भी गठबंधन किया है, कोई न कोई बहाना बनाकर उसे तोड़ा है। अब बसपा ने राजकुमार सैनी पर यह आरोप लगाते हुए गठबंधन तोड़ दिया कि राजकुमार ने भाजपा का साथ दिया, जबकि भाजपा अपने बलबूते पर चुनाव जीती है। वहीं नायब सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर की गई अभद्र टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहले ओपी चौटाला को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए, वे एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बोल रहे हैं जिसने हरियाणा की राजनीति के मायने बदले हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन जनसुविधाएं को जनता तक पहुंचाने का काम किया है जिससे लोग वंचित रहते थे। अपने नकारापन के कारण ही ओमप्रकाश चौटाला तिहाड़ जेल के अंदर बंद है। ओमप्रकाश चौटाला का शासन भय का शासन था और लोग अपने आपको उपेक्षित समझते थे। आज के समय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2.5 करोड़ जनता के लिए काम किया है। आज हरियाणा के लोग यह महसूस करते हैं कि मनोहर लाल के सरकार हमारी सरकार है और इनेलो का जो कार्यकाल था वह क्षेत्रवाद और परिवार वाद का काल था और लोगों ने इनको नकार दिया है। चौटाला तिहाड़ जेल से बाहर आकर बौखलाहट में ही इस प्रकार के बयान दे रहे हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.