हरियाणा व देश में बनेगी भाजपा की सरकार : गर्ग
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सुरेश गर्ग नौच ने कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा दोबारा से भारी बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। जनता कांग्रेस व इनेलो को ठुकरा चुकी है। भाजपा में ही देश व जनता का सफल भविष्य है।
जागरण संवाददाता, कैथल : भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सुरेश गर्ग नौच ने कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा दोबारा से भारी बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। जनता कांग्रेस व इनेलो को ठुकरा चुकी है। भाजपा में ही देश व जनता का सफल भविष्य है। वे गांव बुढाखेड़ा में जनसंपर्क अभियान के नौवें पड़ाव के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि 2019 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनने की इस प्रक्रिया में अपने मत को वोट कहते हैं। आज हमें बटन दबाकर ये वोट देनी होती है। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद बड़े लंबे समय तक भारत में शासन किया, लेकिन देश को आगे नहीं ले जा सके। 2014 में जब पूरा देश कांग्रेस पार्टी की जन विरोधी नीतियों को समझ गया तो हरियाणा व देश में भाजपा की सरकार बनी। इस मौके पर प्रवीन प्रजापति, रामभगत, धर्म ¨सह बैनीवाल, गुरबचन, सोहन लाल, राजेंद्र, पाला मौजूद थे।