Move to Jagran APP

भाजपा संकल्प पत्र संकलन यात्रा का कलायत में पहुंचने पर किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली जा रही संकल्प पत्र संकलन यात्रा का कलायत में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं पे भव्य स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Aug 2019 08:33 AM (IST)Updated: Wed, 07 Aug 2019 08:33 AM (IST)
भाजपा संकल्प पत्र संकलन यात्रा का  कलायत में पहुंचने पर किया स्वागत
भाजपा संकल्प पत्र संकलन यात्रा का कलायत में पहुंचने पर किया स्वागत

संस, कलायत : भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली जा रही संकल्प पत्र संकलन यात्रा का कलायत में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं पे भव्य स्वागत किया। यात्रा के विधानसभा कलायत के संयोजक राकेश कांसल ने बताया कि कलायत विधानसभा क्षेत्र में तीन मंडल हैं। जिसमें से राजौंद व बालू मंडल की यात्रा पूरी हो चुकी है। कलायत मंडल में संकल्प पत्र यात्रा की शुरूआत कलायत नगर से हुई है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से भाजपा की जनहितैषी नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर उनसे बेहतरी के लिए और सुझाव मांगे जा रहे हैं। कांसल ने कहा कि हर गांव में यात्रा का पड़ाव है तथा वहां के लोगों की भाजपा से और उम्मीदों के सुझाव लिखित तौर पर लिए जा रहे हैं। हर नागरिक अपने सुझाव लिख बंद पेटी में डाल सकता है। इस पेटी को मुख्यमंत्री खुद ही खोलेंगे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा वंशवाद नही जनता की पार्टी है। प्रदेश के हर नागरिक से सुझाव लिए जा रहे हैं ताकी उसकी भी सत्ता में सहभागिता बने।कलायत मंडल अध्यक्ष राममेहर शर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बड़े सापेक्ष परिणाम मिल रहे हैं। गांवों में बड़ी संख्या में समाने आकर लोग स्वयं ही आकर अपने सुझाव लिख कर पेटिका में डाल रहे हैं।

loksabha election banner

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.