भाजपा कलायत मंडल की कार्यकारिणी ने राज्यमंत्री ढांडा का जताया आभार
भाजपा कलायत मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। गठित कार्यकारिणी ने रविवार को राज्यमंत्री कमलेश ढांडा से मुलाकात करते हुए आभार जताया। राज्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें।
जागरण संवाददाता, कैथल : भाजपा कलायत मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। गठित कार्यकारिणी ने रविवार को राज्यमंत्री कमलेश ढांडा से मुलाकात करते हुए आभार जताया। राज्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। सरकार की तरफ से जनहित के लिए चलाई गई योजनाओं को आम जन तक पहुंचाए। मंडल अध्यक्ष महीपाल राणा, उपाध्यक्ष जयप्रकाश मित्तल, पूजा धीमान, लाभ सिंह चहल, सेवा राम, महामंत्री तेजभान सैनी रोहेड़ियां, सोनू शर्मा, सचिव राजा राम, कृष्ण कुमार, अनीता देवी, संदीप सहारण, कोषाध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौपी गई है वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पूरा करने का काम करेंगे।