Move to Jagran APP

गरीबों के लिए समर्पित है भाजपा, चल रहीं 24 योजनाएं : नायब सैनी

आरकेएसडी कॉलेज में चौपाल आरकेएसडी कॉलेज में चौपाल संस्था की ओर से पृथ्वी राज अग्रवाल की याद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उसमें दो सौ जरूरतमंद महिलाओं को लघु ऋण के चेक दिए गए। इसके अलावा 101 बेरोजगार युवाओं को ई-रिक्शा अनुदान पर दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रेमचंद गोयल, संस्था की मुख्य संरक्षक किरण चोपड़ा, राज्य मंत्री नायब ¨सह सैनी, राज्यमंत्री कर्ण देव कांबोज मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Aug 2018 08:41 PM (IST)Updated: Sun, 05 Aug 2018 08:41 PM (IST)
गरीबों के लिए समर्पित है भाजपा, चल रहीं 24 योजनाएं : नायब सैनी

जागरण संवाददाता, कैथल : आरकेएसडी कॉलेज में चौपाल संस्था की ओर से पृथ्वी राज अग्रवाल की याद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उसमें दो सौ जरूरतमंद महिलाओं को लघु ऋण के चेक दिए गए। इसके अलावा 101 बेरोजगार युवाओं को ई-रिक्शा अनुदान पर दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रेमचंद गोयल, संस्था की मुख्य संरक्षक किरण चोपड़ा, राज्य मंत्री नायब ¨सह सैनी, राज्यमंत्री कर्ण देव कांबोज मौजूद रहे।

loksabha election banner

नायब सैनी ने संस्था को निजी कोष से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से श्रमिकों के कल्याण के 24 योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके हैं कि यह सरकार गरीबों को समर्पित सरकार है। गरीबों को देश की मुख्य धारा से जोड़ना ही मुख्य लक्ष्य है। साढ़े तीन सालों में चार सौ करोड़ रुपये श्रमिकों के खाते में दिए जा चुके हैं। 60 हजार महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 28 हजार को दी जा चुकी है। प्रेमचंद गोयल ने कहा कि चौपाल कोई अवधारणा नहीं है, बल्कि यह हमारे ग्रामीण आंचल की प्राचीन परंपरा है। संस्था गरीब महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए लघु ऋण दे रही है।

गरीबों को दिए जाएंगे एक करोड़ मकान

खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्ण देव कांबोज ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार शहीदों के सपनों का भारत बनाने का प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार ने एक करोड़ नए मकान बनाए हैं, जो गरीब लोगों को दिए जाएंगे। ई-रिक्शा से पर्यावरण संरक्षित रह पाएगा। ज्यादा से ज्यादा प्रदूषणरहित वाहन होने से पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखा जा सकता है। हर घर में गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। योजनाएं ऑनलाइन की गई हैं, जिससे भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंच रहा है। विभिन्न विभागों में 60 हजार नकली पेंशन लेने वाले पाए गए हैं। प्रदेश को देश का पहला केरोसीनमुक्त राज्य बनाया गया है।

लोन पर दिए गए हैं ई-रिक्शे

बेरोजगारों को ई-रिक्शा लोन पर दिए गए हैं। संस्था ने ही बैंक से यह लोन पास कराया है। करीब एक लाख 20 हजार रुपये का एक रिक्शा है। 20 हजार रुपये सब्सिडी दी जाएगी और बाकी राशि की किस्त शुरू कर दी जाएगी। लोन का ब्याज भी कम ही लिया जाएगा। महिलाओं को अपना काम करने के लिए ऋण दिया गया है। महिलाएं ऋण से छोटी दुकान या सिलाई का काम शुरू कर सकती हैं। इस मौके पर विधायक कुलवंत बाजीगर प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, हरियाणा वन विकास निगम के चेयरमैन अरुण सर्राफ, डॉ. मुकेश अग्रवाल, डॉ. अशोक गर्ग, राजपाल तंवर, श्याम सुंदर बंसल, रणधीर गोलन, कमलेश ढांडा, राजेंद्र शर्मा, सुख¨वद्र कौर, लीला राम, सुरेश गर्ग, संजय भारद्वाज, रामपाल राणा, शकुंतला वजीर खेड़ा, ज्योति सैनी, सतप्रकाश, गोपाल मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.