देश व प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार : रानौलिया
भाजपा पदाधिकारियों की मी¨टग जिला प्रभारी कर्ण ¨सह रानौलिया की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संपन्न हुई। मी¨टग में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
जागरण संवाददाता, कैथल : भाजपा पदाधिकारियों की मी¨टग जिला प्रभारी कर्ण ¨सह रानौलिया की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संपन्न हुई। मी¨टग में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। पार्टी के चलाए जा रहे अभियान भारत के मन की बात मोदी के साथ और कमल ज्योति कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। रानौलिया ने बताया कि कार्यक्रम के तहत रथ 21 फरवरी को पूंडरी, कलायत, राजौंद व गुहला क्षेत्र में पहुंचेगा। जनता से सुझाव प्राप्त किए जाएंगे। देश व प्रदेश में दोबारा से भाजपा की सरकार बनेगी। जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं। सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं। जनता भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों से संतुष्ट हैं और दोबारा से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। लगातार पार्टी से नए कार्यकर्ता जुड़ रहे हैं। विपक्षी दलों के पास भाजपा के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम रही है। मेरिट के आधार पर युवाओं को नौकरी दी जा रही है। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलेश ढांडा, मुखत्यार ¨सह, राम पाल राणा, राजेंद्र स्लेटी, सतीश सिरटा, मांगे राम ¨जदल मौजूद थे।