प्रदेश में एक बार फिर से बनने जा रही भाजपा की सरकार: बाजीगर
हलका गुहला से मौजूदा विधायक कुलवंत बाजीगर ने दावा किया कि प्रदेश में अगली सरकार एक बार फिर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा की बनेगी।
संवाद सहयोगी, सीवन : हलका गुहला से मौजूदा विधायक कुलवंत बाजीगर ने दावा किया कि प्रदेश में अगली सरकार एक बार फिर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा की बनेगी। भाजपा ने अपने पांच वर्षो के शासनकाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में पूरे 90 विधानसभा क्षेत्रों में एक समान विकास करवाया है। बिना खर्ची व बिना पर्ची के 72 हजार सरकारी नौकरियां दी है।
बाजीगर ने कहा कि राजनीति में मेरे किसी से मतभेद तो हो सकते हैं पर मेरे मनभेद तो अपने विरोधी दल के नेताओं से भी नही हैं। राजनीति अपनी जगह है व समाज का अपना एक अलग स्थान है। उन्होंने अपने पांच वर्षो के शासनकाल में पूरी ईमानदारी से कार्य करते हुए हलका गुहला का विकास करवाया।