अपने वादों पर खरा नहीं उतरी भाजपा सरकार : कविश
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बृहस्पतिवार को सीवन में हुई। इसकी अध्यक्षता कांग्रेसी नेता कविश मिड्डा ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के लिए लोगों को बड़े बड़े सपने दिखाए थे और वादे किए थे, लेकिन उन वादों पर एक पर भी सरकार खरा नहीं उतरी है।
संवाद सहयोगी, सीवन :
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बृहस्पतिवार को सीवन में हुई। इसकी अध्यक्षता कांग्रेसी नेता कविश मिड्डा ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के लिए लोगों को बड़े बड़े सपने दिखाए थे और वादे किए थे, लेकिन उन वादों पर एक पर भी सरकार खरा नहीं उतरी है। लोगों से किए वायदों को केवल चुनावी जुमला बता कर अपना पल्ला झाड़ लिया है। युवाओं को नौकरी का झांसा देकर सत्ता हथियाने वाली भाजपा को आने वाले चुनाव में इसके परिणाम भुगतने को तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि तीन नवंबर को सीवन में कांग्रेस की रैली होगी। इसे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप ¨सह सुरजेवाला संबोधित करें। रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई।
इस अवसर पर यूनिक तनेजा, खेम चन्द वाल्मीकि, बलदेव, राजन रहेजा, हरप्रीत, अर्जन प्रजापत, चर्तुभुज शर्मा उपस्थित थे।