Move to Jagran APP

भाजपा का वर्ष 2022 तक मकान देने का वादा गुमराह करने वाला

जागरण संवाददाता, कैथल : अखिल भारतीय कांग्रेस मीडिया प्रभारी व विधायकअखिल भारतीय कांग्रेस मीडिया प्रभारी व विधायक रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा नेतृत्व वाली मोदी सरकार के 2022 तक सभी को मकान उपलब्ध कराने के वादे को बड़ा जुमला करार दिया। उन्होंने कहा कि जनवरी 2018 तक मोदी सरकार ने सिर्फ 3.33 लाख मकान ही बना पाई है। यही गति रही तो दो करोड़ मकान बनाने में 240 साल लग जाएंगे। सुरजेवाला रविवार को किसान भवन में लोगों की शिकायत सुन रहे थे। कई शिकायतों का उन्होंने मौके पर ही निपटारा करवाया। उन्होंने कहा कि बै¨कग क्षेत्र संकट में है, बैंकों में आम आदमी के पैसे खतरे में हैं क्योंकि फंसे कर्ज बढ़ गए हैं। सरकार सुर्खियों में रहने की बजाय डिफाल्टरों पर कार्रवाई व बैंक में सुधार कब करेगी जनता यह जवाब मांग रही है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Jun 2018 12:28 AM (IST)Updated: Mon, 11 Jun 2018 12:28 AM (IST)
भाजपा का वर्ष 2022 तक मकान  देने का वादा गुमराह करने वाला
भाजपा का वर्ष 2022 तक मकान देने का वादा गुमराह करने वाला

जागरण संवाददाता, कैथल :

loksabha election banner

अखिल भारतीय कांग्रेस मीडिया प्रभारी व विधायक रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा नेतृत्व वाली मोदी सरकार के 2022 तक सभी को मकान उपलब्ध कराने के वादे को बड़ा जुमला करार दिया। उन्होंने कहा कि जनवरी 2018 तक मोदी सरकार ने सिर्फ 3.33 लाख मकान ही बना पाई है। यही गति रही तो दो करोड़ मकान बनाने में 240 साल लग जाएंगे। सुरजेवाला रविवार को किसान भवन में लोगों की शिकायत सुन रहे थे। कई शिकायतों का उन्होंने मौके पर ही निपटारा करवाया।

उन्होंने कहा कि बै¨कग क्षेत्र संकट में है, बैंकों में आम आदमी के पैसे खतरे में हैं क्योंकि फंसे कर्ज बढ़ गए हैं। सरकार सुर्खियों में रहने की बजाय डिफाल्टरों पर कार्रवाई व बैंक में सुधार कब करेगी जनता यह जवाब मांग रही है।

देश में 130 से ज्यादा किसान संगठन गांव बंद के माध्यम से विरोध दर्ज करवा रहे हैं। कर्ज में डूबे किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने को लेकर गुमराह किया जा रहा है। महंगाई चरमसीमा पर है। रोजगार के हालत खराब है। पढ़े-लिखे युवा डिग्री लेकर भटक रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने साढ़े तीन साल में 300 आवेदन निकाले, लेकिन नौकरी सिर्फ तीन को ही मिली वे भी कोर्ट के आदेश पर। इससे बड़ा दुर्भाग्य व अन्याय इस प्रदेश के युवाओं के साथ क्या हो सकता है। टीचर व लैब सहायकों की मांग को पूरा करने की बजाए उन पर लाठी बरसाई जा रही हैं।

इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, फूल¨सह खेड़ी, सज्जन ¨सह ढुल, सतबीर भाणा, राजेश जागलान, बिल्लू चंदाना, रामनिवास मित्तल, अश्विनी शोरेवाला, चेयरर्पसन सीमा कश्यप, पार्षद वीरेंद्र सैनी उर्फ बिल्लू, पवन थरेजा, मोहन शर्मा, बहादुर सैनी, सुरजीत बैनीवाल मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.