कृपाल आश्रम में मनाया संत राजिद्र सिंह का जन्मोत्सव
प्रताप गेट स्थित कृपाल आश्रम में संत राजिद्र सिंह महाराज का जन्मोत्सव समारोह मनाया गया। जन्मोत्सव समारोह के उपलक्ष्य में आश्रम में सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग के बाद बच्चों के प्रोग्राम का आयोजन भी किया गया जिसमें तीन साल से 15 साल के बच्चों ने रुहानी गीतों पर नृत्य किया।
जासं, कैथल : प्रताप गेट स्थित कृपाल आश्रम में संत राजिद्र सिंह महाराज का जन्मोत्सव समारोह मनाया गया। जन्मोत्सव समारोह के उपलक्ष्य में आश्रम में सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग के बाद बच्चों के प्रोग्राम का आयोजन भी किया गया, जिसमें तीन साल से 15 साल के बच्चों ने रुहानी गीतों पर नृत्य किया। सत्संग और बच्चों के कार्यक्रम के बाद गुरु का लंगर लगाया गया। आश्रम के प्रधान कृष्ण कुमार आहूजा ने बताया की यह हमारा सौभाग्य है कि हमें कृपाल आश्रम कैथल में गुरुओं का जन्मोत्सव मनाने का मौका मिलता है। संगत भी इसमें हमारा पूरा साथ देती है। संत राजिद्र सिंह महाराज हमेशा अपने सत्संग में बताते हैं कि ध्यान के जरिए ही प्रभु को पाया जा सकता है। आश्रम में आने से बच्चे प्रभु की भक्ति में लगते हैं तथा नशे और बुरी आदतों से दूर रहते हैं।