भूपेंद्र हुड्डा को मिला जात-पात की राजनीति करने का इनाम : रजाना
केंद्रीय संचार मंत्रालय के सदस्य और युवा भाजपा नेता जसमेर रजाना ने कहा कि सोनीपत लोकसभा के प्रत्याशी और 10 साल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे भूपेंद्र हुड्डा ने हमेशा जात-पात की राजनीति की।
जागरण संवाददाता, जींद : केंद्रीय संचार मंत्रालय के सदस्य और युवा भाजपा नेता जसमेर रजाना ने कहा कि सोनीपत लोकसभा के प्रत्याशी और 10 साल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे भूपेंद्र हुड्डा ने हमेशा जात-पात की राजनीति की। इसका इनाम सोनीपत की जनता ने लोकसभा चुनाव में दे दिया है। जसमेर रजाना ने रविवार को अपने गांव रजाना में भाजपा की प्रचंड जीत पर ढोल नगाड़े के साथ लड्डू खिलाकर गांव के लोगों का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि सोनीपत लोकसभा के सभी नौ विधानसभा में से सफीदों हलके से सबसे ज्यादा 45 हजार वोटों की जीत भाजपा प्रत्याशी रमेश कौशिक को मिली है। जनता ने मोदी को समर्थन देकर प्रदेश की जनता ने देश के विकास पर मुहर लगाई है। चुनाव के बाद से प्रदेश में विपक्ष का सूपड़ा साफ करने का काम भाजपा ने किया। लोकसभा चुनाव के बाद राजनैतिक पार्टियों को मोदी की लहर का अंदाजा हो गया है। कई राज्यों में तो विपक्षी पार्टी एक सीट भी हासिल नहीं कर पाए हैं। हरियाणा में भी वैसा ही हाल राजनैतिक पार्टियों का हुआ है। अब विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा बड़े अंतर से सरकार बनाएगी।