पुलिस से की शिकायत को पीटा
पुलिस को शिकायत करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। आरोपितों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने के बाद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जागरण संवाददाता, कैथल :
पुलिस को शिकायत करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। आरोपितों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने के बाद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में लाल कोठी निवासी जोगध्यान ¨सह ने आरोप लगाया कि उसके दो लड़के व दो लड़की हैं। लड़के फेरी लगाते हुए चादर बेचने का काम करते हैं। 17 सितंबर को दोनों लड़के सिरसा गए हुए थे। वे शाम के समय घर आ गया, लेकिन लड़के सिरसा में ही रूक गए।
घर आने के बाद उसे जानकारी मिली की लड़की शालू की पड़ोस में रहने वाले रामकुमार व उसके लड़के सुनील के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस झगड़े में उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। इस कारण वह शाम के समय उसे दवाई दिलवाने के लिए चला गया।
बाद में लड़की ने 1091 पर फोन कर इस बारे में पुलिस को शिकायत दे दी। जब पुलिस आई तो वे दोनों नहीं थी। दोनों पक्षों को पुलिस ने अगले दिन थाना में आने की बात कही। वह पत्नी को दवाई दिलवाकर मामा के घर चला गया। जब वापस आ रहा था तो सुनील, अनील, रामकुमार ने रास्ता रोककर हमला कर दिया। इस हमले में काफी चोट आई। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।