Move to Jagran APP

बालाजी कालोनी निवासी ऋषिपाल ने 30 तरह के 100 पौधे लगाकर घर को बनाया हरा भरा

- पत्नी शीला भी बंटाती है हाथ आसपास के घरों में भी लगवा चुके है 50 पौधे

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 May 2021 07:10 AM (IST)Updated: Mon, 17 May 2021 07:10 AM (IST)
बालाजी कालोनी निवासी ऋषिपाल ने 30 तरह के 100 पौधे लगाकर घर को बनाया हरा भरा

- पत्नी शीला भी बंटाती है हाथ, आसपास के घरों में भी लगवा चुके है 50 पौधे जागरण संवाददाता, कैथल : मनुष्य के जीवन में पेड़ पौधों की काफी अहमीयत होती है। पेड़ पौधों के बिना जीवन अधूरा माना जाता है, ये हमें केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते है, बल्कि सभी प्रकार के फल फूल और जड़ी बूटियां भी उपलब्ध करवाते हैं। अगर हम सभी को लंबा जीना है इसके लिए अपने घर और आसपास पेड़ पौधे जरूर लगाएं। कोरोना बीमारी से इस समय में काफी मरीज ऑक्सीजन की कमी से जूझते हुए अपनी जान से हाथ धो रहे हैं। क्योंकि ऑक्सीजन कमी का कारण इंसान की पर्यावरण संरक्षण के प्रति लापरवाही है। वहीं कई लोग इस खतरे को कम करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इस कड़ी में शहर की बालाजी कालोनी निवासी ऋषिपाल ने अपने आसपास और घर में वातावरण शुद्ध करने की ठानी है। ऋषिपाल ने अपने घर में 30 तरह के 100 के करीब फलदार और फूलदार पौधे लगाए हुए हैं। उनका कहना है कि आज के समय में बीमारियों से बचने के लिए अपने घर में भी ऑक्सीजन देने वाले अधिक से अधिक पौधे लगाने की जरूरत है। घर में लगाए गए पौधे ऑक्सीजन के साथ अपने घर का वातावरण को शुद्ध रखते हैं, बीमार होने से बचाते है। इसके लिए वे दिल से मेहनत कर रहे है। वहीं आसपास में रहने वाले लोगों से कोरोना काल के समय में घर पर पौधे लगवा रहे है। 30 तरह के 100 पौधे लगाएं-

loksabha election banner

ऋषिपाल बताते हैं कि मनुष्य को भरपूर ऑक्सीजन मिले। इसलिए उनके द्वारा घर के बगीचे में शहतूत, अमरुद, अंगूर बेल, अनार, तीन तरह की तुलसी, एलोवेरा, कड़ी पता, नींबू, मौसमी, सफेद आक, बेल पत्थर, पुदीना, मरवा के करीब 100 पौधे लगाए हुए हैं। उनका कहना है कि जहां हम रहते है सबसे पहले वहां के वातावरण को शुद्ध रखना होगा है। उसके बाद ही बीमारियां से छूटकारा मिलेगा। घर के साथ- साथ पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। इसलिए हर व्यक्ति को जन्मदिन, विवाह-शादी के समय एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। 50 पौधे आसपास की कालोनी के घरों में लगवा चुके है

ऋषिपाल ने बताया कि कालोनी के आसपास के घरों में 50 पौधे लगवा चुका है। घर और आसपास 100 पौधे लगा चुका हैं। वहीं जिस घर में कोई वेस्ट चीज मिल जाती है। उसमें एक पौधा जरूर लगवा देते है। ऋषिपाल ने भी पहली बार टूटे हुए मटके में पौधा लगाया था, उसके बाद आसपास के घरों में जहां पुराने बर्तनों और बाल्टी दिखाई देती है, वहां पर पौधे लगा रहे है। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर पिलखन, पीपल व बरगद को पेड़ भी लगा चुके है। वहीं उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि घर पर खाली पड़ी जगह में पौधे जरूर लगाएं ताकि वातावरण साफ रहे। सुबह व शाम को रखते है रखवाली:

सुबह और शाम पौधों को पानी देते हैं। इस काम के लिए उसकी पत्नी शीला भी हाथ बंटाती हैं। उनका कहना है कि घर में पौधों की अलग महक आती है। वहीं मकान में गमले रखे हुए हैं। जैविक सब्जियां तोरी, घिया की बेल भी लगाई हुई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.