वेलेंटाइन डे की जश्न से दूर रहें युवा : चेतन
बजरंग दल की राजौंद इकाई की बैठक द्वि-प्रखंड संयोजक चेतन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वेलेंटाइन डे को लेकर संगठन के प्रति फैलाई जा रही भ्रांतियों का विरोध किया गया। चेतन शर्मा ने कहा कि वेलेंटाइन डे नजदीक आने पर बजरंग दल के बारे में भ्रामक प्रचार किए जाते हैं व संगठन का मजाक बनाया जाता है, जो कि गलत है।
संवाद सहयोगी, राजौंद :
बजरंग दल की राजौंद इकाई की बैठक द्वि-प्रखंड संयोजक चेतन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वेलेंटाइन डे को लेकर संगठन के प्रति फैलाई जा रही भ्रांतियों का विरोध किया गया। चेतन शर्मा ने कहा कि वेलेंटाइन डे नजदीक आने पर बजरंग दल के बारे में भ्रामक प्रचार किए जाते हैं व संगठन का मजाक बनाया जाता है, जो कि गलत है। संगठन ने हमेशा अश्लीलता व फूहड़ता का विरोध किया है।
बजरंग दल सभी युवाओं से यही अपील करता है कि अपनी संस्कृति को न भूलें और पाश्चात्य संस्कृति के इन त्योहारों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति करोड़ों वर्ष पुरानी है जिसमें अलग-अलग त्योहारों को मनाया जाता है। विज्ञान के आविष्कार से पहले ही भारत के ऋषि मुनि चंद्र ग्रहण, सूर्य ग्रहण जैसी दुर्लभ चीजों के बारे में जानते थे। आज का युवा पाश्चात्य संस्कृति के रंग में रंग गया है, जो सही नहीं है। इस अवसर पर अमन शर्मा, सुनील, रोहित, जनागल, अभिजीत राणा, कमल राणा, अशोक, मुकेश, मणिकरण शर्मा, इंद्र जीत व विशाल मौजूद थे।