विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Baba Siddique की हत्या में हरियाणा के इस बदमाश का नाम आया सामने, जमानत पर जेल से आया था बाहर

Published: Sun, 13 Oct 2024 11:38 AM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2024 11:54 AM (IST)

Baba Siddique Shot Dead शनिवार की शाम बांद्रा में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

बाबा सिद्दीकी की हत्या में गुरमेल का नाम सामने आया (फाइल फोटो)
बाबा सिद्दीकी की हत्या में गुरमेल का नाम सामने आया (फाइल फोटो)

HighLights

  1. लॉरेंस गैंग के संपर्क में था बदमाश गुरमेल।
  2. शनिवार शाम बाबा सिद्दीकी की हत्या हो गई थी।
  3. हरियाणा के कैथल जिले का रहने वाला है बदमाश

जागरण संवाददाता, कैथल। मुंबई के बांद्रा में शनिवार रात को एनसीपी नेता पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या (Baba Siddique Death) के मामले में कैथल के गांव नरड़ निवासी गुरमेल का नाम सामने आया। बदमाश गुरमेल पर साल 2022 में एक युवक की हत्या का केस दर्ज है। इस मामले में वह जमानत पर बाहर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि जेल में ही वह लॉरेंस गैंग के संपर्क में आया था। जमानत के बाद वह मुंबई चला गया था। बदमाश के बारे में बाकी जानकारी जुटाई जा रही है।

डेढ़ महीने पहले घर आया था गुरमेल

बदमाश गुरमेल के घर से सूचना मिली है कि गुरमेल करीब डेढ़ महीना पहले घर से गया था। छोटे भाई को बोला था कि वह हरिद्वार जा रहा है, लेकिन उसके बाद से घर नहीं आया था। गुरमेल कोई काम भी नहीं करता था। बताया जा रहा है कि बीपीएल कार्ड के भरोसे ही परिवार का गुजारा हो रहा है।

बदमाश गुरमेल का घर

आरोपी के पास से जेल में मिला था फोन

आरोपित गुरमेल पर साल 2019 में हत्या का केस दर्ज हुआ था। गुरमेल ने चार अन्य लोगों के साथ मिलकर गांव नरड़ निवासी सुनील की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में गुरमेल के साथ मृतक सुनील का एक भाई भी था। पारिवारिक विवाद को लेकर हत्या की गई थी। साल 2022 में बदमाश गुरमेल के पास से जेल में फोन मिला था।आरोपी गुरमेल सिंह की दादी ने कहा कि गुरमेल की उम्र 22-23 साल होगी। वह चार साल तक जेल में रहा। मुझे नहीं पता कि उसे जमानत कैसे मिली।

जेल से ही लॉरेंस गैंग के संपर्क में आया था

बताया जा रहा है कि गुरमेल जेल में ही लॉरेंस गैंग के संपर्क में आया था। हत्या के मामले में जमानत मिलने के बाद गुरमेल मुंबई चला गया था। यह भी बताया जा रहा है कि गुरमेल पर कैथल के पूंडरी थाना में भी एक केस दर्ज है। अब कैथल पुलिस भी हरकत में आ गई है और अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

बाबा सिद्दीकी को मिली थी Y-श्रेणी की सुरक्षा

मुंबई के बांद्रा में बाबा सिद्दीकी अपने विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस से बाहर निकल रहे थे इसी दौरान उन पर फायरिंग की गई। बता दें कि बाबा सिद्दीकी को Y-श्रेणी की सुरक्षा मिली है लेकिन घटना के वक्त कोई उनके साथ नहीं था। मिली जानकारी के मुताबिक बाबा सिद्दीकी पर 3 शुटर्स ने 6 राउंड गोली चलाई। इसमें से 2 गोली बाबा के पेट और 1 गोली उनके सीने में लगी।

यह भी पढ़ें- Baba Siddique: सब प्री-प्लांड था... कुछ दिन पहले ही मिले पैसे और हथियार, बाबा सिद्दीकी की हत्या पर पुलिस ने किए कई खुलासे

सलमान खान के घर के बाहर बढ़ी सुरक्षा

बाबा सिद्दीकी की हत्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आने के बाद अभिनेता सलमान खान के घर (गैलेक्सी अपार्टमेंट) के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को भी मारने की धमकी दी है। लॉरेंस गैंग ने एक्टर सलमान खान के घर के बाहर 14 अप्रैल को फायरिंग भी की थी।

यह भी पढ़ें- Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी के पोस्टमॉर्टम से बेटे जीशान ने क्यों किया इनकार? बताई ये वजह