विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी के पोस्टमार्टम से बेटे जीशान ने क्यों किया इनकार? बताई ये वजह

Published: Sun, 13 Oct 2024 11:20 AM (IST)

बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी अपने पिता के शव के पोस्टमार्टम करने की इजाजत नहीं दे रहे हैं। उनका ...और पढ़ें

बाबा सिद्दीकी के शव के पोस्टमार्टम करने की इजाजत जीशान सिद्दीकी नहीं दे रहे।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
बाबा सिद्दीकी के शव के पोस्टमार्टम करने की इजाजत जीशान सिद्दीकी नहीं दे रहे।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

HighLights

  1. इस हत्या के पीछे का मकसद पता करना जरूरी: जीशान सिद्दीकी
  2. हत्या से 15 दिन पहले बाबा सिद्दीकी को मिली थी धमकी।
  3. पुलिस ने मामले की जांच के लिए चार विशेष टीमें गठित की हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Baba Siddique Shot Dead। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी का शव पोस्टमार्टम के लिए मुंबई नगर निगम के कूपर अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि,उनके बेटे और बांद्रा ईस्ट के विधायक जीशान सिद्दीकी ने घटना के पीछे का मकसद स्पष्ट होने तक पोस्टमार्टम की इजाजत नहीं दी है।

समाचार पत्र इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने बताया कि जीशान सिद्दीकी अपने पिता के शव के पोस्टमार्टम करने की इजाजत नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक इस हत्या के पीछे का मकसद नहीं पता चल जाता है, वह पोस्टमार्टम की अनुमति नहीं देंगे। मुंबई के अधिकारी ने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है क्या आरोपियों की लिंक लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हो सकते हैं।

हत्या से 15 दिन पहले ही उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके मद्देनजर उन्हें 'Y' कटैगरी की सुरक्षा दी गई थी।

पुलिस को कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का संदेह

एनडीटीवी के अनुसार महाराष्ट्र के बाबा सिद्दीकी की हत्या में गिरफ्तार किए गए दो संदिग्धों ने दावा किया है कि वे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं। पुलिस ने अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है, जबकि गिरोह ने अभी तक हत्या की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की है।

हालांकि, महाराष्ट्र चुनाव से पहले इस घटना ने सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है। पुलिस को संदेह है कि यह एक कॉन्ट्रैक्ट किलिंग है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए चार विशेष टीमें गठित की हैं।

पुलिस को क्यों हैं लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक?

वहीं, पुलिस के मुताबिक,  गिरफ्तार संदिग्धों ने दावा किया कि वे एक महीने से बांद्रा पूर्व में इस इलाके की रेकी कर रहे थे। बताते चलें कि पिछले कुछ सालों से लॉरेंस बिश्नोई गैंग लगातार सलमान खान और उनके परिवारजनों को धमकियां दे रहे हैं। सलमान खान और बाबा सिद्दीकी के काफी मधुर संबंध थे। ऐसे में पुलिस को संदेह है कि इस हत्या के पीछे भी  लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ हो सकता है।

बताते चलें कि सिद्दीकी इसी साल फरवरी में कांग्रेस से राकांपा में शामिल हुए थे। वे करीब 48 साल तक कांग्रेस से जुड़े रहे। वे 1977 में अपने छात्र जीवन में ही कांग्रेस पार्टी से जुड़ गए थे। वह 1999, 2004 और 2009 में तीन बार बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रहे। उनके बेटे जीशान सिद्दीकी बांद्रा पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से अभी कांग्रेस के विधायक हैं।

यह भी पढ़ें: Baba Siddique Murder: चेहरे पर रूमाल , हाथ में 9.9 MM पिस्टल; पटाखों के शोर के बीच शूटर्स ने कैसे की हत्या