Move to Jagran APP

हर्बल रंगों से ही खेलें होली

होली पर्व पर इस्तेमाल होने वाले केमिकल से युक्त रंग कई बार आंखों और त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। इस बार भी होली पर्व पर बाजारों में केमिकल युक्त रंगों की भरमार देखने को मिल रही है जो त्वचा और आंखों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Mar 2019 10:01 AM (IST)Updated: Thu, 21 Mar 2019 10:01 AM (IST)
हर्बल रंगों से ही खेलें होली

जागरण संवाददाता, कैथल :

loksabha election banner

होली पर्व पर इस्तेमाल होने वाले केमिकल से युक्त रंग कई बार आंखों और त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। इस बार भी होली पर्व पर बाजारों में केमिकल युक्त रंगों की भरमार देखने को मिल रही है जो त्वचा और आंखों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। अच्छे और खराब रंग हमारे शरीर के संपर्क में आते हैं, जो शरीर के लिए नुकसान दायक साबित हो सकते हैं। इस संबंध में नेत्र व त्वचा रोग विशेषज्ञों ने पर्व खेलते समय लोगों को सावधानियां बरतने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि खतरनाक केमिकलों के जरिए तैयार किए गए रंगों व गुलाल को न खरीदें। अच्छे से जांच के बाद और सोच समझकर ही रंग खरीदें। चिकित्सकों का कहना है कि रंगों में इतने खतरनाक केमिकल होते हैं कि उनसे त्वचा, आंख व फेफड़ों में इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। कुछ रंग तो ऐसे भी हैं, जिनसे त्वचा भी फट सकती है। चिकित्सकों ने होली पर हर्बल रंगों के ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने की सलाह दी है।

बॉक्स-

रंग लगाने से पहले आंखों का रखें ध्यान :

जिला नागरिक अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कविता गोयल ने बताया कि होली खेलते समय आंखों का विशेष रूप से ध्यान रखें। रंग व गुलाल को आंखों के अंदर न जाने दें। आंख के अंदर रंग जाने का सबसे अधिक खतरा रहता है। आंखों में रंग जाने से जलन होना और लाल होना तो सामान्य बात ही है, बल्कि केमिकल से बना रंग आंखों के अंदर जाने से रोशनी भी जा सकती है। एक दूसरे को रंग हल्के हाथों से लगाएं व आंखें बंद करने के लिए कहें, ताकि रंग आंख में न जा सके।

फोटो नं. 26

बॉक्स

हर्बल रंगों का करें प्रयोग : मान

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी मान ने बताया कि रंगों में पारा, कोमियम आयोडाइड, कांच के महीन टुकड़े व रासायनिक तत्व मिले होते हैं। होली हर्बल रंगों से खेलनी चाहिए। घरों में मेहंदी व हल्दी जैसी प्राकृतिक वस्तुओं से रंग तैयार करें तो ये नुकसानदायक नहीं होंगे। केमिकल युक्त रंग से खुजली पड़ना, दाग पड़ जाना और सूजन व स्किन कैंसर का खतरा बना रहता है। ये रंग बालों को प्रभावित करते हैं। इससे बाल झड़ने व डैंड्रफ जैसी समस्याएं पैदा होती है। होली में रंग खेलने से पहले शरीर पर तेल लगा लें व कान, नाक, आंख के आसपास वैसलीन लगा लें। ऐसा करने से हानिकारक रंग त्वचा के अंदर नहीं जा पाएंगे। रंग को उतारने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। घर में बना बेसन का पेस्ट भी प्रयोग कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.