आशा वर्कर्स को हेल्थ वर्कर का दर्जा दिया जाए: सुषमा
आशा वर्कर यूनियन ब्लाक ढांड की सभी सदस्य सीएचसी कौल में हड़ताल पर रही। अध्यक्षता जिला प्रधान सुषमा ने की।
संवाद सहयोगी, ढांड: आशा वर्कर यूनियन ब्लाक ढांड की सभी सदस्य सीएचसी कौल में हड़ताल पर रही। अध्यक्षता जिला प्रधान सुषमा ने की। मंच का संचालन शिला ने किया। सभी आशा वर्कर ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्वास्थ्य मंत्री से मांग की है कि आशा वर्कर की मांगों को पूरा किया जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। जोखिम भत्ते के तौर पर चार हजार रुपए दिया जाए, आशाओं को सामुदायिक स्तरीय स्थाई कर्मचारी बनाया जाए, हरियाणा सरकार का न्यूनतम वेतन दिया जाए ओर इसे महंगाई भत्ते के साथ जोड़ा जाए। ईपीएफ की सुविधा दी जाए आशा वर्कर्स को हेल्थ वर्कर का दर्जा दिया जाये। जिला प्रधान सुषमा ने कहा कि सरकार हमें बार-बार वादों को भूल रही है। मजबूरी में बार बार हड़ताल करनी पड़ रही है। जब तक सरकार हमारी मांगे नहीं मानी तो आन्दोलन और तेज होगा। ये हड़ताल 4 दिन तक और बढ़ा दी गई है जब तक सरकार का कोई सकारात्मकता से जवाब नहीं आता ये हड़ताल आगे भी बढ़ सकती।
मांगों को लेकर आशा वर्करों ने दिया धरना
जासं, कैथल: आशा वर्कर यूनियन की सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। हड़ताल की अध्यक्षता सुमन कश्यप ने की। मंच का संचालन ज्योति ने किया। प्रधान ने कहा कि बीजेपी की सरकार आशा वर्करों की मांगों के साथ अन्याय कर रही है। इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। आशाओं को जोखिम भत्ते के तौर पर चार हजार रुपए दिए जाए। हड़ताल चार दिन तक और बढ़ा दी गई है जब तक सरकार का कोई सकरात्मकता से जवाब नहीं आता ये हड़ताल आगे भी बढ़ सकती है। कैथल जिले में ब्लॉक वाइज आशा हड़ताल पर बैठी है। किरण, सुदेश, सुनीता, राजबाला, रमनदीप उपस्थित रहे।