64वीं राष्ट्रीय स्कूल हॉकी में आर्यन ने जीता सोना
64वीं स्कूल नेशनल हॉकी प्रतियोगिता हिसार में 10 से 14 के बीच हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से टीमों ने भाग लिया। प्राचार्य जितेंद्र ¨सह व कोच राममेहर ¨सह ने बताया कि हरियाणा की टीम की तरफ से शिक्षा भारती स्कूल के खिलाड़ी खिलाड़ी आर्यन बिढ़ाण ने भाग लिया और सोने का मेडल जीतकर जिला व स्कूल का नाम रोशन किया।
संवाद सहयोगी, कलायत : 64वीं स्कूल नेशनल हॉकी प्रतियोगिता हिसार में 10 से 14 के बीच हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से टीमों ने भाग लिया। प्राचार्य जितेंद्र ¨सह व कोच राममेहर ¨सह ने बताया कि हरियाणा की टीम की तरफ से शिक्षा भारती स्कूल के खिलाड़ी खिलाड़ी आर्यन बिढ़ाण ने भाग लिया और सोने का मेडल जीतकर जिला व स्कूल का नाम रोशन किया। सेमीफाइनल से पहले अहम मुकाबले में हरियाणा कि टीम ने पंजाब को 5-1 से हराया। मैच में युवा खिलाड़ी आर्यन ने अच्छा प्रदर्शन किया। टीम का सेमीफाइनल मुकाबला झारखंड के साथ हुआ जो 3-0 से जीता। फाइनल में टीम ने 4-2 से उत्तर प्रदेश की टीम को मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया। पदक जीतकर लौट आर्यन का स्कूल में जोरदार स्वागत किया गया। चैयरमेन कुलदीप ¨सह, प्राचार्य जितेंद्र ¨सह व खेल निदेशक विरेंद्र ¨सह ने खिलाड़ी को बधाई दी और सम्मानित किया। इसके बाद गांव जुलानी खेड़ा में भी खिलाड़ी का स्वागत किया गया और पंचायत ने सम्मानित किया। इस मौके पर राज ¨सह, प्रदीप लांबा, स¨लद्र, पवन लौहान, बलबीर मोर, सतीश मोर, ओमप्रकाश गोलू, सूखबीर सजूमा व अनिल बनवाला मौजूद थे।